• Entertainment
  • Dhurandhar Box Office Records: रणवीर की ‘धुरंधर’ ने कर दिया धुआं धुआं, 14 दिनों में बनाए 30 धुआंधार रिकॉर्ड्स

    रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन की ‘धुरंधर’ को जबरदस्‍त सफलता मिली है। आदित्‍य धर के डायरेक्‍शन में बनी इस स्पाई एक्शन थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई है। 280 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म ने दो हफ्तों में ही कमाई की ऐसी धूम मचाई


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 19, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन की ‘धुरंधर’ को जबरदस्‍त सफलता मिली है। आदित्‍य धर के डायरेक्‍शन में बनी इस स्पाई एक्शन थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई है। 280 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म ने दो हफ्तों में ही कमाई की ऐसी धूम मचाई है कि 30 नए रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई है। दिलचस्‍प बात यह है कि 14 दिन बाद भी ‘धुरंधर’ की कमाई की रफ्तार धुआंधार है। हां, शुक्रवार, 19 दिसंबर को ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की रिलीज के कारण इसे मल्‍टीप्‍लेक्‍स ऑडियंस से झटका जरूर मिलने वाला है, लेकिन ‘धुरंधर’ जिस तेजी से आगे बढ़ रही है, यह अपने तीसरे हफ्ते में ही ‘छावा’ और ‘कांतारा चैप्‍टर 1’ को पछाड़कर 2025 की सबसे बड़ी फिल्‍म होने का रिकॉर्ड भी बना सकती है।

    ‘सैकनिल्क’ के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने 14वें दिन भी देश में 23.00 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। इस तरह घरेलू बॉक्‍स ऑफिस पर दो हफ्तों में जहां फिल्‍म का टोटल नेट कलेक्शन 460.25 करोड़ रुपये हो गया हैं, वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 702 करोड़ रुपये है। देश में इसने 552 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है, जबकि विदेशी बाजार में भी 14 दिनों में धुआंधार 150 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है। आइए एक नजर डालते हैं, ‘धुरंधर’ के बॉक्‍स ऑफिस रिकॉर्ड्स पर-

    ‘धुरंधर’ बॉक्‍स ऑफिस रिकॉर्ड्स: 14 दिनों में बनाए 30 कीर्तिमान

    1. पहले दिन रणवीर सिंह की सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म- ₹28 करोड़
    2. 2025 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म – ₹460.25 (14 दिन में)
    3. पहले वीकेंड में रणवीर सिंह की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्‍म – ₹103 करोड़
    4. 2025 में 100 करोड़ क्लब में सबसे तेज एंट्री करने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्‍म – 3 दिन (छावा के साथ टाई)
    5. पहले हफ्ते में रणवीर सिंह की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्‍म – ₹207.25 करोड़
    6. 2025 में सबसे तेजी से 200 करोड़ क्‍लब में एंट्री करने वाली बॉलीवुड फिल्‍म – 7 दिन
    7. 2025 में सबसे तेजी से 300 करोड़ क्‍लब में एंट्री करने वाली बॉलीवुड फिल्‍म – 10 दिन (₹350.75 करोड़)
    8. 2025 में सबसे तेजी से 400 करोड़ क्‍लब में एंट्री करने वाली बॉलीवुड फिल्‍म – 12 दिन (₹411.75 करोड़)
    9. आदित्य धर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ‍िल्म – ₹460.25 करोड़* (देश में) ₹702 करोड़* (वर्ल्‍डवाइड)
    10. 2025 की वर्ल्‍डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली A-रेटेड भारतीय फ‍िल्म – ₹702 करोड़ (14 दिन में)
    11. दूसरे हफ्ते में अब तक की सबसे अध‍िक कमाई करने वाली हिंदी फ‍िल्म – ₹253 करोड़
    12. 8वें दिन सबसे अध‍िक कमाई करने वाली हिंदी फ‍िल्म – ₹32.50 करोड़
    13. 9वें दिन सबसे अध‍िक कमाई करने वाली हिंदी फिल्‍म – ₹53 करोड़
    14. 10वें दिन सबसे अध‍िक कमाई करने वाली हिंदी फ‍िल्म – ₹58 करोड़
    15. दूसरे वीकेंड में सबसे अध‍िक कमाई करने वाली हिंदी फ‍िल्म – ₹143.50 करोड़
    16. दूसरे शुक्रवार को सबसे अध‍िक कमाई करने वाली हिंदी फ‍िल्म – ₹32.50 करोड़
    17. दूसरे शनिवार को सबसे अध‍िक कमाई करने वाली हिंदी फ‍िल्म – ₹53 करोड़
    18. दूसरे रविवार को सबसे अध‍िक कमाई करने वाली हिंदी फ‍िल्म – ₹58 करोड़
    19. दूसरे सोमवार को सबसे अध‍िक कमाई करने वाली हिंदी फ‍िल्म – ₹30.50 करोड़
    20. दूसरे मंगलवार को सबसे अध‍िक कमाई करने वाली हिंदी फ‍िल्म – ₹30.50 करोड़
    21. दूसरे बुधवार को सबसे अध‍िक कमाई करने वाली हिंदी फ‍िल्म – ₹25.50 करोड़
    22. साल 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली A-रेटेड भारतीय फ‍िल्म – ₹460.25 करोड़* (देश में) ₹702 करोड़* (वर्ल्‍डवाइड)
    23. पहले दिन A- रेटिंग वाली भारतीय सिनेमा की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्‍म – ₹28 करोड़
    24. बॉलीवुड में ‘A’ रेटेड फिल्म के तौर पर दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग – ₹28 करोड़ (एनिमल – ₹54.75 करोड़)
    25. दूसरे दिन सबसे अध‍िक कमाई करने वाली दूसरी A रेटेड फिल्‍म – ₹32 करोड़ (एनिमल – ₹58.35 करोड़)
    26. तीसरे दिन सबसे अध‍िक कमाई करने वाली दूसरी A रेटेड फिल्‍म – ₹43 करोड़ (एनिमल – ₹63.50 करोड़)
    27. चौथे दिन सबसे अध‍िक कमाई करने वाली दूसरी A रेटेड फिल्‍म – ₹23.25 करोड़ (एनिमल – ₹40 करोड़)
    28. 5वें दिन सबसे अध‍िक कमाई करने वाली दूसरी A रेटेड फिल्‍म – ₹27 करोड़ (एनिमल – ₹34 करोड़)
    29. छठे दिन सबसे अध‍िक कमाई करने वाली दूसरी A रेटेड फिल्‍म – ₹27 करोड़ (एनिमल – ₹27.80 करोड़)
    30. 7वें दिन सबसे अध‍िक कमाई करने वाली A रेटेड फ‍िल्म – ₹27 करोड़

    क्‍या 1000 करोड़ के पार जाएगी ‘धुरंधर’?

    धुरंधर‘ की बंपर कमाई बॉक्‍स ऑफिस खासकर बॉलीवुड के लिए साल का एक सुखद अंत लेकर आई है। 2025 की शुरुआत जहां ‘छावा’ की ब्‍लॉकस्‍टर सक्‍सेस से हुई थी, वहीं अंत ‘धुरंधर’ की ऐतिहासिक कमाई से हो रही है। यह फिल्‍म हर दिन एक नया बेंचमार्क बना रही है। कमाई में मामले में यह ‘छावा’ और ‘एनिमल’ से कहीं आगे निकलने वाली है। जबकि इसका अगला बड़ा बेंचमार्क आमिर खान और राजकुमार हिरानी की ‘PK’ को पीछे छोड़ना है, जिसने दुनियाभर में 792 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया था। उम्‍मीद जगने लगी है कि ‘धुरंधर’ की लाइफटाइम कमाई वर्ल्‍डवाइड 1000 करोड़ के पार जाएगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।