• International
  • इमरान खान को अब तक 62 साल जेल की सजा, चल रहे 189 केस, पाकिस्तानी इतिहास में बने इकलौते पीएम

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान की एक अदालत ने शनिवार को जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना-2 भ्रष्टाचार केस में 17-17 साल जेल की सजा सुनाई है। इमरान खान को अब तक कुल 62 साल जेल की सजा अलग-अलग मामलों में सुनाई जा चुकी है। उनके खिलाफ 189 मुकदमे चल


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 20, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान की एक अदालत ने शनिवार को जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना-2 भ्रष्टाचार केस में 17-17 साल जेल की सजा सुनाई है। इमरान खान को अब तक कुल 62 साल जेल की सजा अलग-अलग मामलों में सुनाई जा चुकी है। उनके खिलाफ 189 मुकदमे चल रहे हैं और 9 मई की हिंसा का केस भी उन पर चल सकता है। किसी पाकिस्तानी पीएम के खिलाफ 62 वर्ष की सजा और इतने केस दर्ज होने का यह अपनी तरह का पहला मामला है। हालांकि इमरान खान की ओर से सभी आरोपों को खारिज किया जाता है। उनकी पार्टी ने तमाम मुकदमों को राजनीति से प्रेरित कहा है।

    इमरान खान साल 2018 से 2022 तक पाकिस्तान के पीएम रहे हैं। अप्रैल 2022 में प्रधानमंत्री पद से अपदस्थ होने के बाद से वह कई मुकदमों का सामना कर रहे हैं। 73 साल के इमरान को अगस्त 2023 से जेल भेजा गया था। इसके बाद से उनको अलग-अलग केसों में सजा हुई है। शनिवार को जिस तोशाखाना-2 मामले में उनको सजा हुई है, वह 2021 में सऊदी सरकार से मिले सरकारी उपहारों में धोखाधड़ी से जुड़ा है।

    इमरान खान पर कितने केस, कितनी सजा

    इमरान खान को शनिवार को तोशाखाना-2 के जिस केस में 17 साल की सजा मिली है, वह अगस्त 2023 की गिरफ्तारी से जुड़े पहले के सरकारी तोहफो के केस से अलग है। तोशाखाना-1 केस में इमरान खान को 10 साल की सजा मिल चुकी है। तोशाखाना सरकारी अधिकारियों को मिलने वाले तोहफों के सरकारी भंडार से जुड़ा है।

    इमरान खान को अल कादिर ट्रस्ट में 14 साल की सजा सुनाई गई है। बुशरा बीबी के साथ शादी में इस्लामी नियम ना मानने से जुड़े इद्दत केस में सात साल की सजा इमरान खान को हुई है। इमरान खान को अब तक 62 साल की सजा सुनाई जा चुकी है। वह 189 केस का सामना करने वाले पाकिस्तान के पहले पीएम बन गए हैं। अभी उन पर 9 मई, 2023 की हिंसा में भी मुकदमे चलने का खतरा मंडरा रहा है।

    इमरान खान की पार्टी पर संकट

    इमरान खान पाकिस्तान के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक रहे हैं। खान की कप्तानी में साल 1992 में पाकिस्तान ने अपना पहला क्रिकेट वर्ल्डकप जीता था। क्रिकेट से रिटायर होने के बाद खान ने राजनीति में एंट्री की और अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ बनाई। काफी संघर्ष के बाद आखिरकार साल 2018 में उनको चुनाव में बड़ी जीत हासिल हुई।

    इमरान खान 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने लेकिन 2022 में संसद में वह बहुमत साबित नहीं कर सके और उनकी सरकार गिर गई। इसके बाद से उनकी मुश्किलें हर दिन बढ़ती जा रही हैं। इमरान खान जेल में बंद हैं और उनकी पार्टी के नेताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उनकी पार्टी PTI के भविष्य पर भी अब संकट मंडराने लगा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।