• Business
  • Property Cost in Mumbai: एक क्लिनिक, 20 से ज्यादा डॉक्टर और मुंबई की सच्चाई, सपनों की नगरी में पैदा हुआ यह कैसा संकट?

    नई दिल्ली: मुंबई को सपनों की नगरी कहा जाता है, लेकिन यहां सपनों की कीमत अब स्क्वायर फीट में तय होती है। इतनी ज्यादा कि अब सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि बड़े डॉक्टर भी अकेले क्लिनिक चलाने में असमर्थ हो गए हैं। मार्केटिंग कंटेंट क्रिएटर सोनाली एम की एक लिंक्डइन पोस्ट ने मुंबई की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 20, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: मुंबई को सपनों की नगरी कहा जाता है, लेकिन यहां सपनों की कीमत अब स्क्वायर फीट में तय होती है। इतनी ज्यादा कि अब सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि बड़े डॉक्टर भी अकेले क्लिनिक चलाने में असमर्थ हो गए हैं। मार्केटिंग कंटेंट क्रिएटर सोनाली एम की एक लिंक्डइन पोस्ट ने मुंबई की इसी कड़वी हकीकत को सामने रखा है, जहां एक ही क्लिनिक में 20 से ज्यादा डॉक्टर टाइम स्लॉट में मरीजों की जान बचा रहे हैं। उनकी यह पोस्ट काफी वायरल हो गई है।

    सोनाली एम ने लिंक्डइन पर पोस्ट के साथ एक फोटो भी शेयर किया है। अपनी पोस्ट के शुरुआत में उन्होंने लिखा है कि क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मुंबई में डॉक्टरों को भी जगह मिलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में बिजनेस करने वालों या नौकरी करने वालों को तो और भी कम जगह मिलेगी। उन्होंने जो फोटो शेयर किया है, वह एक एक क्लिनिक का है। ऐसा क्लिनिक जहां 20 से ज्यादा डॉक्टर आते हैं।
    Luxury Housing Market: प्रदूषण ने बदली लग्जरी प्रॉपर्टी मार्केट की हवा, गोवा से अलीबाग और कुन्नूर से कसौली तक दिखाई दे रहा असर

    क्या है पोस्ट में?

    सोनाली ने अपनी पोस्ट में मुंबई में जगह की तंगी का आलम बताया है। स्थिति यह है कि अब बड़े-बड़े डॉक्टर भी ‘को-वर्किंग’ यानी एक साथ मिलकर क्लिनिक चलाने को मजबूर हैं। सोचिए 20 से ज्यादा डॉक्टर एक ही क्लिनिक में अपनी बारी का इंतजार करते हैं।

    ऐसा इसलिए नहीं है कि मरीजों की कमी है, बल्कि इसलिए कि मुंबई में कमर्शियल प्रॉपर्टी (दुकान या ऑफिस की जगह) इतनी महंगी हो गई है कि अकेले दम पर क्लिनिक चलाना लगभग नामुमकिन है। सोनाली का कहना है कि मुंबई सिर्फ आपकी मेहनत नहीं देखती, बल्कि यह भी देखती है कि आप वहां रहने और अपना काम चलाने का खर्चा उठा सकते हैं या नहीं। यह मुंबई हसल के रोमांटिक ख्याल से हटकर एक कड़वी सच्चाई है।

    टाइम स्लॉट में बचाई जा रही जान

    सोनाली ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ऐसी जगह पर डॉक्टर बहुत कम समय में मरीजों को देखते हैं ताकि सभी का इलाज हो सके। टाइम स्लॉट में जान बचाई जा रही है। उन्होंने पोस्ट के आखिरी में लिखा है- बड़े सपने देखें, लेकिन पहले यह पक्का कर लें कि आप उस जगह (स्क्वायर फीट) का किराया दे सकते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।