• International
  • पाकिस्तानी सेना पर BLA और BLF लड़ाकों ने किया बड़ा हमला, 9 जवानों की मौत

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी सशस्त्र समूहों के हमलों में पाकिस्तानी सेना के 9 जवान मारे गए हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने छह पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया है। वहीं, BLF ने तीन जवानों को मारने की बात कही है। बीएलए ने बीते सप्ताह के आखिर में जारी एक बयान


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 22, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी सशस्त्र समूहों के हमलों में पाकिस्तानी सेना के 9 जवान मारे गए हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने छह पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया है। वहीं, BLF ने तीन जवानों को मारने की बात कही है। बीएलए ने बीते सप्ताह के आखिर में जारी एक बयान में कहा कि उसके लड़ाकों ने बलूचिस्तान के क्वेटा, कच्ची और केच जिलों में तीन अलग-अलग हमलों में छह पाकिस्तानी जवानों को मार गिराया। सबसे बड़ा हमला राजधानी क्वेटा को बाहरी इलाके में डाघारी क्षेत्र में किया गया, जहां रिमोट कंट्रोल से IED ब्लास्ट के जरिए पाकिस्तानी सैनिकों को निशाना बनाया गया। बीएलए के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने ये जानकारी दी है।

    रेलवे ट्रैक पर जवानों को निशाना

    जीयांद बलूच ने बयान में कहा कि शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना के जवान डाघारी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक साफ करने के बाद एक जगह बैठे थे। इसी दौरान उन्हें IED विस्फोट से निशाना बनाया गया, जिसमें चार सैनिक मौके पर ही मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। दूसरा हमला उसी शाम कच्ची जिले के धादर के कलामुद्दीन इलाके में हुआ। यहां पाकिस्तानी सैनिक अपनी पोस्ट से निकल रहे थे, तभी BLA के लड़ाकों ने ऑटोमैटिक हथियारों और रॉकेट से हमला बोल दिया।

    तीसरा हमला शुक्रवार रात को किया गया। BLA लड़ाकों ने केच जिले के कुलाग इलाके में स्थित सामी में एक पाकिस्तानी सेना की पोस्ट को निशाना बनाया। रॉकेट और स्वचालित हथियारों से किए गए हमले में 2 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए जबकि कई घायल हुए। इसके साथ ही बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंड ने भी तीन पाकिस्तानी जवानों को मारने का दावा किया है।

    पाकिस्तान का 9 आतंकियों को मारने का दावा

    पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों के दो अलग-अलग अभियानों में नौ आतंकवादी मारे गए। ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के अनुसार, ‘‘19 दिसंबर 2025 को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में ‘फितना अल-ख्वारिज’ से जुड़े नौ ख्वारिज मारे गए।’’

    पाकिस्तान ‘फितना-अल-ख्वारिज’ शब्द का इस्तेमाल प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े आतंकवादियों के लिए करता है। आईएसपीआर ने बताया कि खुफिया सूचना पर आधारित पहला अभियान प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में चलाया गया जिसमें चार आतंकवादी मारे गए। उसने बताया कि दूसरा अभियान बन्नू जिले में चलाया गया जहां सुरक्षा बलों ने पांच और आतंकवादियों को मार गिराया।

    (एजेंसी इनपुट के साथ)

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।