• Religion
  • मेष साप्ताहिक राशिफल 22 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025 : अल्पकालिक सौदों में हानि का योग बन रहा है इसलिए जल्दबाजी से बचें।

    Mesh Saptahik Rashifal, 22 December to 28 December 2025 : सप्ताह के आरंभ में पारिवारिक वातावरण सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। विचारों की अधिकता आपको थकाएगी लेकिन परिवार से आपको सहयोग मिलेगा। किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आपकी प्रतिभा उभर कर सामने आएगी। अनुभवी लोगों का सान्निध्य आपको आत्मबल देगा


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 22, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Mesh Saptahik Rashifal, 22 December to 28 December 2025 : सप्ताह के आरंभ में पारिवारिक वातावरण सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। विचारों की अधिकता आपको थकाएगी लेकिन परिवार से आपको सहयोग मिलेगा। किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आपकी प्रतिभा उभर कर सामने आएगी। अनुभवी लोगों का सान्निध्य आपको आत्मबल देगा और जीवन के कुछ पेचीदा प्रश्नों के उत्तर बिना पूछे ही मिलते से लगेंगे। मांसपेशियों में अकड़न या जकड़न का योग है अतः शरीर की भाषा को अनदेखा न करें। ग़लत भाव संप्रेषण से हानि संभव है इसलिए शब्दों को सोच समझ कर चुनें। संतान का कोई आचरण आपको भीतर से प्रसन्न करेगा।

    सप्ताह के मध्य में किसी स्वजन से क्षणिक तनाव अंतर्मन को नीम चढ़े करेले का स्वाद चखाएगा। बात छोटी होगी पर मन उसे बड़ा बना लेगा। करियर के क्षेत्र में समय अनुकूल है। कामकाज में स्थिरता आएगी और आपके निर्णयों को मान्यता मिलेगी। इस सप्ताह पैरों का दर्द या थकान सिर चढ़ कर बोलेगी। अनावश्यक टिप्पणी से बचें क्योंकि हर बात कहना बुद्धिमानी नहीं होती। भरोसा सोच समझ कर करें क्योंकि अंधा विश्वास इस समय धोखे का द्वार खोल सकता है। कारोबार में सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। अल्पकालिक सौदों में हानि का योग बन रहा है इसलिए जल्दबाजी से बचें।

    सप्ताहांत आते आते-आते जीवन सामान्य आनंद से परिपूर्ण दिखाई देगा। परिस्थितियाँ भले ही पूरी तरह आपके अनुकूल न हों पर आपकी जुगाड़ू क्षमता और व्यावहारिक बुद्धि आपको हर मोड़ पर संभाल लेगी। सदविचार और सही निर्णय नए सोपानों की नींव रखेंगे। कुछ उलटी परिस्थितियाँ सामने आएँगी पर आप उन्हें अवसर में बदलने का कौशल रखते हैं। पारिवारिक सुख अप्रतिम रहेगा। घर के भीतर एक सुकून भरी ऊर्जा महसूस होगी। चल अचल संपत्ति से लाभ की भूमिका बन रही है।

    शुभ रंग-केसरिया
    शुभ अंक-3

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।