नीरज ने इस साल फेंका था 90 मीटर का थ्रो
नीरज चोपड़ा ने साल 2025 में 90 मीटर का मार्क भी क्रॉस कर लिया। उन्होंने दोहा डायमंड लीग में यह कारनामा किया था। चोपड़ा ने 90.23 मीटर का थ्रो फेंका था। नीरज चोपड़ा 2020 के टोक्यो ओलंपिक में लाइमलाइट में आए थे। उन्होंने जेवलिन थ्रो में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। नीरज भारत के लिए ओलंपिक में एथलेटिक्स में पहला गोल्ड मेडल लेकर आए। इसके बाद 2024 के पेरिस ओलंपिक में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। टोक्यो में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में नीरज चोपड़ा मेडल जीतने में नाकाम रहे। हालांकि, भारत के एक और भालाफेंक सचिन यादव ने अपनी परफॉर्मेंस से सबको काफी इम्प्रेस किया था।
नीरज चोपड़ा को इसी साल प्रादेशिक सेना (Territorial Army) में ‘लेफ्टिनेंट कर्नल’ की मानद उपाधि दी गई। खेलों में उनकी शानदार उपलब्धियों के सम्मान में, दिल्ली में आयोजित एक समारोह में 27 वर्षीय नीरज को यह रैंक प्रदान की गई। हालांकि, आधिकारिक तौर पर उन्हें यह पद 16 अप्रैल को ही मिल गया था। 2026
कौन हैं नीरज चोपड़ा की वाइफ हिमानी मोर?
26 जून, 1999 को हरियाणा के लारसौली में जन्मीं हिमानी मोर एक पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने सोनीपत के लिटिल एंजल्स स्कूल में पढ़ाई की। दिल्ली के मिरांडा हाउस से हिमानी ने बेचलर डिग्री हासिल की।















