• Lifestyle
  • दाने, फोड़े-फुंसी भरा है चेहरा? बस 10 दिन में होंगे गायब, रात भर पानी में भिगोएं मोती जैसी ये चीज, फिर देखना कमाल

    एक्ने और पिंपल्स जैसी समस्याएं किसी को भी हो सकती हैं। ये महिलाओं और पुरुष दोनों को ही किसी भी उम्र में अपना शिकार बना लेती हैं। अब आमतौर पर चेहरे पर निकला एक भी दाना या फुंसी देखने में अच्छे नहीं लगते हैं। मगर कई लोगों के चेहरे पर इनकी भरमार होती है। उनके


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 24, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    एक्ने और पिंपल्स जैसी समस्याएं किसी को भी हो सकती हैं। ये महिलाओं और पुरुष दोनों को ही किसी भी उम्र में अपना शिकार बना लेती हैं। अब आमतौर पर चेहरे पर निकला एक भी दाना या फुंसी देखने में अच्छे नहीं लगते हैं। मगर कई लोगों के चेहरे पर इनकी भरमार होती है। उनके चेहरे पर कई पिंपल्स होते हैं, जिन्हें इतनी आसानी से ठीक नहीं किया जा सकता है। अब आप सोचेंगे कि ठीक क्यों नहीं किया जा सकता है? तो इसके पीछे का मुख्य कारण यही होता है कि लोग इन पिंपल्स के निकलने के पीछे की वजह ही नहीं जानते हैं और इस समस्या का सही इलाज नहीं करते हैं। आइए जान लेते हैं कि आमतौर पर मुंहासे क्यों होते हैं?

    मुंहासे होने के पीछे के कारण?

    • हार्मोनल इम्बैलेंस
    • जेनेटिक कारण
    • तनाव
    • प्रदूषण
    • गलत कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल

    आमतौर इन कारणों की वजह से ही चेहरे पर फोड़े-फुंसी निकलते हैं। इन स्थितियों में जो तेल प्रोडक्शन होता है, वो स्किन पोर्स को बंद करने की प्रक्रिया को बढ़ा देता है।

    फुंसियां निकल रही हैं तो क्या करें?

    बता दें कि फुंसियां निकलने के कई कारण होते हैं, ये बात हमें पता चल चुकी है। अब सवाल उठता है कि इस स्थिति से बचने के लिए क्या किया जाए? ऐसे में आप बाजार में बिकने वाली कई तरह की क्रीमों और अन्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप पहले से ही इन चीजों का इस्तेमाल करके देख चुके हैं और कोई फायदा नहीं हुआ है, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको कंटेंट क्रिएटर डीके सिंह के बताये बेहतरीन नुस्खे के बारे में जानकारी देंगे। आइए अब इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

    चेहरे पर लगाना नहीं पीकर देखो

    जी हां, हम यहां आपको जो नुस्खा बताने वाले हैं, उसके लिए आपको चेहरे पर कुछ लगाना नहीं है। कई बार ये समस्या सिर्फ इसलिए ठीक नहीं हो रही होती है, क्योंकि त्वचा को ऊपर के साथ अंदरूनी देखभाल की भी जरूरत होती है। इसके लिए हम आपको डीके सिंह की बताई एक बहुत ही बेहतरीन मॉर्निंग ड्रिंक के बारे में बताएंगे। इसे पीकर आपके दाने और फोड़े-फुंसियां गायब हो जाएंगे। इसके लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

    कौन-सी ड्रिंक पीनी है?

    आपको फोड़े-फुंसियों से बचने के लिए रात के समय एक गिलास पानी में 5-6 गोंद कतीरा के टुकड़ों को भिगोना है। इसके बाद आपको सुबह-सुबह खाली पेट इस ड्रिंक को पीना है। ध्यान रखें कि आपको लगातार 10 दिनों तक इसका सेवन करना है। सुबह उठकर आप गोंद कतीरा के इस पानी में नींबू का रस या शहद मिलाकर पी सकते हैं। इससे स्वाद भी बढ़ेगा और त्वचा को भी फायदा होगा। गोंद कतीरा सेहत के लिए भी अच्छा होता है।

    (डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। आज़ाद हिन्द इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।