• National
  • बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ कुछ नहीं, इसे नरसंहार कहना भारत के मुसलमानों के साथ नाइंसाफी : मौलाना रशीदी

    नई दिल्ली : बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ लगातार हिंसा देखने को मिल रही है। बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में भीड़ ने 29 साल के एक हिंदू व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला। पीड़ित की पहचान अमृत मंडल उर्फ सम्राट के रूप में हुई है। इससे पहले दीपू चंद्र दास को भी भीड़ ने हत्या


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 25, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली : बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ लगातार हिंसा देखने को मिल रही है। बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में भीड़ ने 29 साल के एक हिंदू व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला। पीड़ित की पहचान अमृत मंडल उर्फ सम्राट के रूप में हुई है। इससे पहले दीपू चंद्र दास को भी भीड़ ने हत्या करने के बाद उसके शव पेड़ पर लटका कर जला दिया था। दूसरी तरफ, भारत में ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मौलाना साजिद रशीदी अलग ही सुर छेड़े हुए हैं। रशीदी का मानना है कि बांग्लादेश में हो रही हिंसा हिंदुओं के खिलाफ कुछ नहीं हैं। रशीदी के अनुसार विरोध प्रदर्शन युनूस सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा है। आप उसे हिंदुओं के खिलाफ क्यों बनाना चाहते हैं।

    क्या कह रहे मौलाना रशीदी?

    जो हत्याएं हो रही हैं, वे गलत हैं। इसमें कोई शक नहीं है। इस्लाम किसी को भी मारने की वकालत नहीं करता। लेकिन जो लोग इसे नरसंहार कह रहे हैं, नरसंहार कहां है, मुझे बताओ? आप गाजा में जो हो रहा है, उसे नरसंहार कहने को तैयार नहीं हैं। फिलिस्तीन में 40,000 बच्चों को मार दिया गया, और 1,50,000 लोगों की हत्या कर दी गई, लेकिन आप उसे नरसंहार कहने को तैयार नहीं हैं।

    रशीदी ने कहा कि बांग्लादेश में यूनुस की सरकार है, जो एक कमजोर सरकार है, वे इसे नरसंहार कहते हैं क्योंकि वे लोग हिंदू हैं। उन्होंने कहा कि भारत में, NCRB के डेटा से पता चलता है कि जय श्री राम के नारे लगाते हुए 52 लोगों को मॉब लिंचिंग में मार दिया गया, लेकिन आप उसे नरसंहार नहीं कहेंगे। उन्होंने कहा कि आप 50 लोगों की हत्या को नरसंहार नहीं कहेंगे। यह दोहरा मापदंड क्यों? यह दोहरी मानसिकता क्यों?

    बांग्लादेश में निशाने पर हिंदू: पूर्व गवर्नर

    स्थिति यह है कि बांग्लादेश में लोकतंत्र समाप्त हो चुका है। राजस्थान के पूर्व गवर्नर कलराज मिश्र का कहना है कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को मारा जा रहा है। असमाजिक तत्व चिन्हित कर हिन्दुओं के घरों को टारगेट कर आग के हवाले कर रहे हैं, हिन्दुओं की बेटियों, महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है। कलराज मिश्र के अनुसार हिन्दुओं की आस्था के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। बांग्लादेश में हिन्दुओं के मंदिरों को ध्वस्त किया जा रहा है। दुकानों को लूटा जा रहा है। बांग्लादेश में उभर रहे हिंदू नेताओं को मारा जा रहा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।