• Lifestyle
  • 60 साल में भी काले-घने हैं सलमान खान के बाल, डॉ. किरण ने बताया नेचुरल है या ट्रांसप्लांट का कमाल, जानों सच्चाई

    बॉलीवुड के भाईजान यानी की सलमान खान 60 साल की उम्र में भी इतने फिट नजर आते हैं कि लोग कई बार उनसे फिटनेस टिप्स लेते नजर आ जाते हैं। मगर भाईजान सिर्फ अपनी फिटनेस से ही लोगों को हैरान नहीं करते हैं, बल्कि बालों से भी करते हैं। दरअसल, सालों पहले सलमान खान की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 27, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बॉलीवुड के भाईजान यानी की सलमान खान 60 साल की उम्र में भी इतने फिट नजर आते हैं कि लोग कई बार उनसे फिटनेस टिप्स लेते नजर आ जाते हैं। मगर भाईजान सिर्फ अपनी फिटनेस से ही लोगों को हैरान नहीं करते हैं, बल्कि बालों से भी करते हैं। दरअसल, सालों पहले सलमान खान की कुछ फोटोज वायरल हो रही थीं, जिसमें उनकी हेयर लाइन पीछे खिसक रही थी और एक्टर के बाल झड़ते नजर आ रहे थे। मगर, कुछ दिनों के अंदर अगली बार जब सलमान खान लोगों के सामने आए, तो उनके बाल झड़े हुए नहीं थे और हेयर लाइन भी ठीक हो गई थी। तब से अब तक हम सलमान के बालों को काला और घना ही देखते हैं। अब सोचने वाली बात है कि ये मुमकिन कैसे हो पाया है?

    हेयर ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट ने बताई सच्चाई

    जी हां, आपको जानकर हैरानी होनी नहीं चाहिए, क्योंकि कहीं ना कहीं हम सभी इस बात को जानते हैं कि सलमान खान के बाल पूरी तरह से नेचुरल नहीं है। उन्होंने अपने बालों में कुछ ना कुछ जरूर करवाया है। इसी का जवाब डॉ. किरण चोटालिया ने दिया है। उन्होंने अपनी यूट्यूब वीडियो में बताया कि सलमान खान हेयर ट्रांसप्लांट पूरे देश में सबसे बेहतरीन है। डॉ. ने कहा कि सलमान खान का पहला ट्रांसप्लांट 2001 या 2 में हुआ था। इसके बाद उनकी हेयर लाइन ठीक हो गई थी। मगर इसमें हेयर लाइन की शेप को लेकर कुछ गलतियां रह गई थीं। इन्हें ठीक करने के लिए एक्टर का दूसरा ट्रांसप्लांट 2010 से 12 के बीच में हुआ था। इसके बाद हेयर लाइन की शेप में भी सुधार आया था। आइए हेयर पैच और हेयर ट्रांसप्लांट के बीच अंतर समझ लेते हैं।

    https://www.youtube.com/shorts/XDXltnH4x_I

    हेयर ट्रांसप्लांट क्या है?

    बता दें कि हेयर ट्रांसप्लांट एक कॉस्मेटिक सर्जरी होती है। इसमें सिर के पीछे या किनारों जैसे स्वस्थ हिस्सों से बाल के फॉलिकल्स को निकालकर गंजे या पतले हो चुके हिस्सों में लगाया जाता है। आप समझ सकते हैं कि बाल जहां से निकलते हैं, उसी जगह को एक बार फिर से तैयार किया जाता है। इससे बालों की थिकनेस फिर से बढ़ती है और ये नेचुरल नजर आते हैं।

    हेयर पैच क्या है?

    हेयर पैच कॉस्मेटिक सर्जरी नहीं है। इसमें आपके सिर में कोई कट नहीं लगाया जाता है। आप इस तरीके को खाली जगह पर नए और नकली बाल लगाने की प्रोसेस की तरह देख सकते हैं। इस प्रोसेस में आर्टिफिशियल हेयर से बने एक छोटे से पैच को गोंद, टेप या क्लिप की मदद से गंजे या पतले हो रहे हिस्से पर लगाया जाता है। इससे व्यक्ति के बाल तुरंत घने और नेचुरल दिखने लगते हैं।

    (डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से यूट्यूब पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। आज़ाद हिन्द इसकी सत्यता,सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।