• Crime
  • पहले पत्नी को गला दबाकर मारा फिर खुद ट्रेन के आगे कूदा, दिल्ली में महज 20 रुपये के लिए गई 2 जानें

    कभी-कभी समझ नहीं पाते और छोटा सा झगड़ा खतरनाक रूप ले लेता है। गुस्से में उठाए गए एक कदम का खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है। लेकिन बाद में पछतावे के अलावा कुछ बाकी नहीं रह जाता। पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके से ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पति-पत्नी में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 27, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कभी-कभी समझ नहीं पाते और छोटा सा झगड़ा खतरनाक रूप ले लेता है। गुस्से में उठाए गए एक कदम का खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है। लेकिन बाद में पछतावे के अलावा कुछ बाकी नहीं रह जाता। पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके से ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पति-पत्नी में पारिवारिक झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ा कि उसका अंजाम दोनों की मौत के साथ हुआ।

    पहले पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर जब पुलिसवालों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस के मुताबिक कुलवंत सिंह अपनी पत्नी महेंद्र कौर के साथ शाहदरा इलाके के कस्तूरबा नगर में रहता था। दोनों में बहुत ही मामूली सी बात पर झगड़ा हुआ।

    गला दबाकर हत्या

    पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह कुलवंत और महेंद्र के बीच बहस शुरू हुई। कुलवंत अपनी पत्नी से 20 रुपये मांग रहा था, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया। इस पर कुलवंत का पारा चढ़ गया। उसने घर की छत पर महेंद्र का गला दबा दिया और बॉडी को घर के अंदर ले गया।

    देवर ने पुलिस को किया कॉल

    बुधवार दोपहर करीब 2.45 बजे महिला के देवर ने पुलिस को कॉल किया और कहा कि उसे एक पड़ोसी का फोन आया है। पड़ोसी ने बताया है कि उनके घर में महेंद्र कमरे में मृत पड़ी है। जब पुलिस वहां पहुंची तो महिला एक शॉल में लिपटी पड़ी थी। जब पुलिस घर पहुंची तो वहां मौजूद बेटे शिवचरण ने कहा कि उसकी मां ने सुसाइड कर ली। लेकिन पुलिस को गर्दन पर गला दबाने के निशान मिले। पुलिस को यहीं से शक होने लगा। ऑटोप्सी में भी यह स्पष्ट हो गया कि उसकी मौत गला दबाने से हुई है। जांच में पता चला कि कुलवंत भी घर से गायब है।

    पति की तलाश में जुटी पुलिस

    इसके बाद पुलिस कुलवंत की तलाश में जुट गई। जब पुलिस को कुलवंत मिला तो वो रेल की पटरी पर बैठा हुआ था। पुलिस को देखकर उसने पटरी पर ही भागना शुरू कर दिया। गिरफ्तारी के डर से वो चलती ट्रेन के आगे कूद गया। उसे तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक कुलवंत और महेंद्र अपने 2 बेटों और एक बेटी के साथ रहते थे। कुलवंत एक दिहाड़ी मजदूर था और पैसा कमाने के लिए शादियों काम किया करता था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।