• Business
  • 2024 के 13 ‘धुरंधर’ स्टॉक इस साल हुए फ्लॉप, निवेशकों को दिया तगड़ा झटका, देखिए लिस्ट

    नई दिल्ली: पिछले साल यानी 2024 में 133 शेयरों ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया था। इनमें 576% तक की तेजी आई थी। लेकिन इनमें से 13 शेयरों ने इस साल अपने निवेशकों को तगड़ा झटका दिया है। इन शेयरों में 63% तक की गिरावट आई है। इनमें वे कंपनियां शामिल हैं जिनका मार्केट कैप 2,000 करोड़


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 27, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: पिछले साल यानी 2024 में 133 शेयरों ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया था। इनमें 576% तक की तेजी आई थी। लेकिन इनमें से 13 शेयरों ने इस साल अपने निवेशकों को तगड़ा झटका दिया है। इन शेयरों में 63% तक की गिरावट आई है। इनमें वे कंपनियां शामिल हैं जिनका मार्केट कैप 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। जानिए कौन-कौन हैं लिस्ट में।

    इस लिस्ट में पहले नंबर पर इनसोलेशन एनर्जी है। पिछले साल इस शेयर ने 393% रिटर्न दिया था लेकिन इस साल इसकी कीमत में 63% गिरावट आई है। इस दौरान इसकी कीमत 372 रुपये से गिरकर 138 रुपये रह गई है। ऑर्किड फार्मा में इस साल 57% गिरावट आई है जबकि पिछले साल यह 153% चढ़ा था। इस साल इसकी कीमत 1808 रुपये से गिरकर 771 रुपये रह गई है।

    गणेश ईकोस्पीयर के शेयरों में भी इस साल 57 % गिरावट आई है जबकि पिछले साल यह 106 % उछला था। न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के शेयरों में पिछले साल 118 % तेजी आई थी लेकिन इस साल यह 50 % गिरा है। ईएमएस के शेयर ने भी निवेशकों को निराश किया है। इसकी कीमत में इस साल 49 % गिरावट आई है जबकि पिछले साल यह 101 % उछला था।

    मुकुल अग्रवाल के पांच शेयरों ने कर दिया मालामाल, उथल-पुथल बाजार में कैसे किया धमाल?

    कौन-कौन हैं लिस्ट में?

    ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (इंडिया) के शेयरों में पिछले साल 391% तेजी आई थी जबकि इस साल यह 48% गिरे हैं। अशोका बिल्डकॉन का शेयर इस साल 45 % लुढ़के हैं जबकि पिछले साल इसने अपने निवेशकों को 124% रिटर्न दिया है। केंस टेक्नोलॉजी इंडिया में इस साल 44% गिरावट आई है जबकि पिछले साल यह 184% उछला था। रिफेक्स इंडस्ट्रीज का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। पिछले साल इसका शेयर 300% उछला था जबकि इस साल यह 44% गिरा है।

    बेवसोल एनर्जी सिस्टम पिछले साल 576% उछला था जबकि इस साल 43% गिरा है। जेन टेक्नोलॉजीज का शेयर पिछले साल 207% उछला था जबकि इस साल इसमें 43% गिरावट आई है। पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट का शेयर इस साल 41% गिरा है जबकि पिछले साल यह 314% उछला था। इस लिस्ट में पीसी जूलर का नाम भी है। पिछले साल इसने अपने निवेशकों को 239% का रिटर्न दिया था जबकि इस साल यह 40% गिर चुका है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।