• International
  • ग्वाटेमाला में बड़ी दुर्घटना, घने कोहरे के कारण खाई में गिरी बस, कम से कम 15 लोगों की मौत

    ग्वाटेमाला सिटी: दक्षिण अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में एक बस से खाई में गिरने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 19 लोग घायल भी हुए हैं। ग्वाटेमाला के अधिकारियों ने बताया है कि इंटर-अमेरिकन हाईवे पर दूरदराज का इलाका होने के कारण राहत और बचाव कार्यों में मुश्किलों का


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 27, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ग्वाटेमाला सिटी: दक्षिण अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में एक बस से खाई में गिरने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 19 लोग घायल भी हुए हैं। ग्वाटेमाला के अधिकारियों ने बताया है कि इंटर-अमेरिकन हाईवे पर दूरदराज का इलाका होने के कारण राहत और बचाव कार्यों में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

    दमकल विभाग ने क्या बताया

    स्थानीय दमकल विभाग के प्रवक्ता लिएंड्रो अमाडो ने बताया, “इस सड़क दुर्घटना में पंद्रह लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 11 पुरुष, तीन महिलाएं और एक नाबालिग शामिल है।” उन्होंने आगे कहा कि लगभग 19 घायल लोगों को घटनास्थल के पास के अस्पतालों में ले जाया गया।

    घने कोहरे के कारण हुई दुर्घटना

    यह दुर्घटना सोलोला डिपार्टमेंट में किलोमीटर 172 और 174 के बीच हुई। यह इलाका घने कोहरे के लिए जाना जाता है जो ड्राइवरों के लिए विजिबिलिटी कम कर देता है। शनिवार सुबह अग्निशमन विभाग ने सोशल मीडिया पर इस दुर्घटना की तस्वीरें शेयर की। इनमें खाई में गिरी हुई बस दिखाई दे रही थी, जहां दमकल कर्मी पीड़ितों को बचाने का काम कर रहे थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।