सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जो भारती सिंह और हर्ष के नन्हे लाडले के गृह प्रवेश के हैं। भारती ने इसे अपने व्लॉग में शेयर किया था। वीडियोज में भारती की मां ने काजू के साथ-साथ बड़े नाती गोला यानी लक्ष का भी वेलकम किया और सभी का मुंह मीठा करवाया।
भारती के नन्हे मुन्ने का स्वागत, आरती उतारी, छठी पूजी गई
इसके बाद गोला ने भी काजू का स्वागत करते हुए बड़ा सा केक काटा। भारती ने काजू को गोद में लिया हुआ था और साथ में हर्ष भी थे। काजू की छठी भी पूजी गई, जिसके बारे में भारती की मां बता रही हैं कि छठी माता उनके काजू की किस्मत लिखेगी। इन वीडियोज पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं और फैमिली के बॉन्ड की तारीफ कर रहे हैं।
केक काटकर स्वागत, सासू मां ने पोते को दीं दुआएं
भारती और हर्ष का दूसरी बार पैरेंट्स बनने पर खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने व्लॉग में नन्हे काजू की झलक भी दिखाई, पर चेहरा जरूर छुपाकर रखा। एक वीडियो में भारती काजू के पैर दिखा रही हैं और कह रही हैं कि कितने छोटे से पैर हैं। वहीं भारती की सास ने भी दूसरे पोते काजू की आरती उतारी और उसे दुआएं दी कि वह बड़ा होकर बहुत कामयाब बने।
शादी के 5 साल बाद पहली बार मां बनी थीं भारती सिंह
मालूम हो कि भारती शादी के पांच साल बाद पहले बेटे काजू की मां बनी थीं, और 19 दिसंबर 2025 को दूसरे बेटे काजू को जन्म दिया। हालांकि, भारती की ख्वाहिश थी कि उन्हें बेटी हो और गणेश चतुर्थी पर भी उन्होंने गणपति बप्पा से यही मन्नत मांगी थी। भारती और हर्ष ने 6 अक्टूबर 2025 को दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।














