• Entertainment
  • ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बीच न्यू यॉर्क में छुट्टियां मनाते दिखे रणवीर सिंह और दीपिका, तस्वीरें वायरल

    रणवीर सिंह इस वक्त ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सक्सेस और रिकॉर्ड तोड़ कमाई का जश्न मना रहे हैं। इस वक्त वह पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ न्यू यॉर्क में हैं। दोनों वहां छुट्टियां मना रहे हैं और न्यू ईयर भी वहीं मनाने वाले हैं। दीपिका और रणवीर को न्यू यॉर्क में कुछ फैंस ने घेर लिया


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 28, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    रणवीर सिंह इस वक्त ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सक्सेस और रिकॉर्ड तोड़ कमाई का जश्न मना रहे हैं। इस वक्त वह पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ न्यू यॉर्क में हैं। दोनों वहां छुट्टियां मना रहे हैं और न्यू ईयर भी वहीं मनाने वाले हैं। दीपिका और रणवीर को न्यू यॉर्क में कुछ फैंस ने घेर लिया और साथ में तस्वीरें क्लिक कीं। अब वो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही दीपिका और रणवीर सिंह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे, पर यह पता नहीं चला था कि वो कहां के लिए रवाना हो रहे हैं।

    अब वायरल तस्वीरों से लग रहा है कि रणवीर सिंह परिवार और पत्नी दीपिका के साथ न्यू यॉर्क में ही न्यू ईयर मनाने वाले हैं और सभी वहीं पर हैं। क्रिसमस भी पूरे परिवार ने न्यू यॉर्क में ही मनाया। हाल ही एक फैन ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को न्यू यॉर्क में देखा और उनके साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। ‘धुरंधर’ स्टार रणवीर सिंह ने भी फैंस को निराश नहीं किया, और उनके साथ खुशी-खुशी तस्वीरें खिंचवाईं। वहीं दीपिका ननद यानी रणवीर की बहन रितिका भवनानी के साथ पोज देती नजर आईं।

    न्यू यॉर्क के एक बार में रणवीर-दीपिका से मिला फैन

    रणवीर और दीपिका पादुकोण संग तस्वीरें शेयर कर इस फैन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘न्यू यॉर्क शहर में इस अनमोल शख्स रणवीर सिंह से मिलना एक यादगार पल था। हैरान भी हुआ।’ इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट में पूछा, ‘आपने उन्हें कहां देखा?’ इस पर फैन ने जवाब दिया कि न्यू यॉर्क के एक बार में। तस्वीरों में चारों ओर क्रिसमस की सजावट और जगमग रोशनी नजर आ रही है।

    न्यू यॉर्क की सड़कों पर आइसक्रीम खाते रणवीर-दीपिका

    इसी बीच, दीपिका और रणवीर के एक फैन पेज ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों न्यू यॉर्क की सड़कों पर घूमते हुए आइसक्रीम का मजा लेते नजर आ रहे हैं।

    ‘धुरंधर’ का कलेक्शन और कास्ट

    रणवीर की लेटेस्ट रिलीज ‘धुरंधर’ की बात करें, तो यह बॉक्स ऑफिस पर 24 दिन पूरे कर चुकी है। 23 दिन में यह देशभर में 668 करोड़ और दुनियाभर में 1031.50 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इसमें 24वें दिन के आंकड़े जुड़ना बाकी हैं। फिल्म में रणवीर के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, गौरव गेरा, सारा अर्जुन और राकेश बेदी समेत कई कलाकार नजर आए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।