• International
  • सूरीनाम में शख्स ने चाकू मारकर नौ लोगों की हत्या की, मरने वालों में 5 बच्चे शामिल

    पारामारिबो: दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम में एक आदमी ने नौ लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी। मरने वालों में 5 बज्जे शामिल हैं। यह घटना सूरीनाम की राजधानी पारामारिबो की है। पुलिस ने बताया है कि इन मौतों के जिम्मेदार संदिग्ध को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 28, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    पारामारिबो: दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम में एक आदमी ने नौ लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी। मरने वालों में 5 बज्जे शामिल हैं। यह घटना सूरीनाम की राजधानी पारामारिबो की है। पुलिस ने बताया है कि इन मौतों के जिम्मेदार संदिग्ध को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

    सूरीनाम पुलिस ने क्या बताया

    पुलिस के एक बयान में कहा गया है, “शनिवार, 27 दिसंबर की रात से रविवार, 28 दिसंबर की सुबह के बीच, एक आदमी ने… चार वयस्कों और पांच बच्चों को धारदार चीज से मार डाला। एक छठा बच्चा और एक वयस्क गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।” पारामारिबो पुलिस को संदिग्ध पर गोली चलानी पड़ी, जो पैरों में घायल हो गया और अस्पताल में भर्ती है।

    कहां है सूरीनाम

    सूरीनाम एक दक्षिण अमेरिकी देश है। यह अपने घने वर्षावनों, बहुसांस्कृतिक आबादी और डच औपनिवेशिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। यहां की आधिकारिक भाषा डच है। हालांकि, बड़ी संख्या में लोग हिंदी (भोजपुरी) भी बोलते हैं। इस देश में उत्तर प्रदेश और बिहार से गए लोग बसे हुए हैं। इसे 1975 में नीदरलैंड से आजादी मिली थी। सूरीनाम की राजधानी पारामारिबो है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।