• National
  • ओमान जा रहा इंडियन नेवी का वो जहाज, जो दुनिया में नहीं है किसी के पास, PM मोदी ने खुद बताई बेहद खास बात

    नई दिल्ली: भारतीय नौसेना का वो जहाज, जो दुनिया में किसी के पास नहीं है। वो जहाज ओमान की यात्रा पर निकल रहा है। सबसे खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी साझा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि INSV कौंडिन्य


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 29, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारतीय नौसेना का वो जहाज, जो दुनिया में किसी के पास नहीं है। वो जहाज ओमान की यात्रा पर निकल रहा है। सबसे खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी साझा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि INSV कौंडिन्य पोरबंदर से मस्कट , ओमान के लिए अपनी पहली यात्रा पर निकल रहा है।

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि प्राचीन भारतीय तकनीक (सिलाई) वाले जहाज बनाने की तकनीक से बना यह जहाज भारत की समृद्ध समुद्री परंपराओं को दर्शाता है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं इस अनोखे जहाज को बनाने में उनके समर्पित प्रयासों के लिए डिजाइनरों, कारीगरों, जहाज बनाने वालों और भारतीय नौसेना को बधाई देता हूं। चालक दल को सुरक्षित और यादगार यात्रा के लिए मेरी शुभकामनाएं, क्योंकि वे खाड़ी क्षेत्र और उससे आगे के साथ हमारे ऐतिहासिक संबंधों को फिर से ताजा करेंगे।

    जहाज में हजारों जोड़ हाथ से सिले गए

    इस जहाज की खास बात यह है कि इसे पाकृतिक सामग्री और पारंपरिक तरीकों से बनाया गया है। इसे बनाने में केरल में कारीगरों ने काम किया है। जहाज का निर्माण प्रसिद्ध जहाज निर्माता बाबू शंकरण ने किया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस जहाज में हजारों जोड़ हाथ से सिले गए हैं। भारतीय नौसेना ने पूरे प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग की है। एक और हैरान करने वाली बात यह है कि इस तरह के जहाज का कोई भी पुराना डिजाइन या ढांचा अब नहीं बचा है। इसलिए इसकी पूरी रूपरेखा अजंता के चित्रों के जरिए तैयार करनी पड़ी है।

    क्या है भारतीय नौसेना के इस जहाज की खासियत

    • इसमें चौकोर पाल और लकड़ी की पतवारें हैं

    • इसे हाथ से चलने वाले चप्पुओं से नियंत्रित किया जाता है

    • जहाज के डिजाइन की जांच के लिए आईआईटी मद्रास के समुद्र इंजीनियरिंग विभाग की मदद ली गई

    • नेवी ने खुद इस लकड़ी के जहाज की मजबूती का परीक्षण किया

    • नेवी इस जहाज को पुराने समुद्री व्यापार मार्गों पर चलाएगी

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।