• Sports
  • कंगाल पाकिस्तान अपनों को भी नहीं छोड़ता, टी20 विश्व कप जीतने के बाद खिलाड़ियों को मिला था धोखा

    नई दिल्ली: भारत समेत दुनिया भर की टीमें टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी कर रही है। इसमें पाकिस्तान भी शामिल है। पाकिस्तान शुरुआत में टी20 की सबसे मजबूत टीमों में एक था। उसने 2007 विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय किया तो 2009 में खिताब अपने नाम कर लिया। श्रीलंका को हराकर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 31, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारत समेत दुनिया भर की टीमें टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी कर रही है। इसमें पाकिस्तान भी शामिल है। पाकिस्तान शुरुआत में टी20 की सबसे मजबूत टीमों में एक था। उसने 2007 विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय किया तो 2009 में खिताब अपने नाम कर लिया। श्रीलंका को हराकर पाकिस्तान ने 2009 टी20 विश्व कप जीता था। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

    सईद अजमल का वीडियो 2023 के एक पॉडकास्ट का है। इसमें उन्होंने बताया था कि टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के हर खिलाड़ी को तब के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने 25 लाख पाकिस्तानी रुपये देने का वादा किया था। खिलाड़ियों को चेक भी मिला लेकिन वह बाउंस हो गया। अजमल ने पॉडकास्ट में कहा, ‘मैं हैरान था कि सरकारी चेक भी बाउंस हो सकता है। हमें कहा गया था कि पीसीबी चीफ इसे संभालेंगे, लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार का वादा था। आखिर में, हमें सिर्फ आईसीसी से ही पैसे मिले।’

    सईद अजमल 2009 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए 12 विकेट लेकर सबसे सफल स्पिनरों में से एक रहे। वह सबसे बेहतरीन स्पिनर में एक माना जाता था। हालांकि, 2015 में बॉलिंग एक्शन के कारण आईसीसी द्वारा निलंबित किए जाने के बाद उनका करियर खत्म हो गया। करियर में उन्होंने कुल 35 टेस्ट, 113 वनडे और 64 टी20 मुकाबले खेले थे। इस दौरान टेस्ट में 178, वनडे में 184 जबकि टी20 इंटरनेशनल में 85 शिकार किए।

    2009 टी20 विश्व कप के बाद पाकिस्तान ने टूर्नामेंट को एक बार भी नहीं जीता है। 2022 में ऑस्ट्रेलिया में हुए विश्व कप में पाकिस्तान ने जैसे तैसे फाइनल तक का सफर तय किया था। लेकिन वहां इंग्लैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। 2006 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान भारत नहीं आएगा। वह अपने मुकाबले श्रीलंका में ही खेलेगा। भारत के साथ श्रीलंका टूर्नामेंट का को-होस्ट है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।