न्यूजीलैंड में कहां मना जश्न
न्यूजीलैंड में नए साल का मुख्य समारोह ऑकलैंड के स्काई टॉवर के पास मनाया गया। इस दौरान यहां नए साल के स्वागत के लिए काउंटडाउन भी किया गया, जिसे हजारों की भीड़ ने चीयर किया। न्यूजीलैंड में, चैथम द्वीप समूह सबसे पहले नए साल का स्वागत करता है। पांच मिनट के इस शो में न्यूजीलैंड की सबसे ऊंची इमारत, 240-मीटर (787-फुट) ऊंचे स्काई टॉवर की अलग-अलग मंजिलों से 3,500 आतिशबाजी की गई।
नए साल का जश्न मनाने वाला पहला देश
प्रशांत महासागर में स्थित देश किरिबाती का किरीतिमाटी द्वीप, दुनिया में नए साल का स्वागत करने वाला पहला स्थान है। यह द्वीप, जो UTC+14 टाइम ज़ोन में स्थित है, क्रिसमस द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। किरिबाती की कुल भूमि क्षेत्र 811 वर्ग किमी (313 वर्ग मील) है। किरीबाती में प्रवासी भारतीयों की भी एक महत्वपूर्ण संख्या है।
किस देश में कब शुरू होगा नया साल
किरिबाती: दोपहर 3:30 बजे IST (31 दिसंबर)
न्यूजीलैंड: शाम 4:30 बजे IST (31 दिसंबर)
ऑस्ट्रेलिया (पूर्वी तट): शाम 6:30 बजे IST (31 दिसंबर)
जापान, दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया: रात 8:30 बजे IST (31 दिसंबर)
चीन, हांगकांग और ताइवान: रात 9:30 बजे IST (31 दिसंबर)
थाईलैंड: रात 10:30 बजे IST (31 दिसंबर)
भारत और श्रीलंका: रात 12:00 बजे IST (आधी रात)
रूस (मॉस्को): सुबह 2:30 बजे IST (1 जनवरी)
यूक्रेन: सुबह 3:30 बजे IST (1 जनवरी)
जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, इटली और स्विट्जरलैंड: सुबह 4:30 बजे IST (1 जनवरी)
यूके, पुर्तगाल और घाना: सुबह 5:30 बजे IST (1 जनवरी)
ब्राजील और अर्जेंटीना: सुबह 8:30 बजे IST (1 जनवरी)
अमेरिका (पूर्वी तट): सुबह 10:30 बजे IST (1 जनवरी)













