दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह न्यू यॉर्क के मशहूर रेस्टोरेंट ‘बंगलो’ पहुंचे और वहां शेफ विकास खन्ना से मिले। यह रेस्टोरेंट विकास खन्ना का ही है। दीपिका ने यहां विकास के साथ पहली बार अपने हाथों से मोदक बनाए। पहले उन्होंने विकास खन्ना से मोदक बनाना सीखा और फिर हाथ आजमाया। विकास खन्ना ने मोदक रणवीर को खिलाया और ‘धुरंधर’ की सक्सेस के लिए उन्हें बधाई दी। इसका वीडियो विकास खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
दीपिका ने अपने हाथ से बनाए मोदक, विकास खन्ना ने दिया फीडबैक
वहीं, दीपिका ने अपने हाथ से बनाया मोदक विकास खन्ना को खिलाया और फिर शेफ ने अपना फीडबैक दिया। विकास खन्ना ने वीडियो शेयर कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘यह 2025 का सबसे शुभ अंत है। भारत के सम्मान में एक नई शुरुआत। बंगलो टीम को रणवीर सिंह और दीपिका के साथ उनके पहले मोदक का जश्न मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आज बंगलो में आने वाले हमारे सभी मेहमान 2026 की शुभ शुरुआत के लिए अनार और इलायची के मोदक का आनंद लेंगे। ‘धुरंधर’ का जश्न मनाते हुए, जो दुनियाभर की हर फिल्म पर भारी पड़ रही है।’
‘धुरंधर’ की ताबड़तोड़ कमाई, इतना कलेक्शन
‘धुरंधर’ ने जहां 26 दिनों में देशभर में 712.25 करोड़ की कमाई कर ली है, तो वहीं वर्ल्डवाइड 1101 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म होने के साथ-साथ रणवीर की अब तक की सबसे बड़ी हिट भी बन गई है। दूसरी ओर, दीपिका पूरे साल दो बड़े प्रोजेक्ट्स से बाहर होने की खबरों के कारण चर्चा में रहीं। जहां एक तरफ वह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर हो गईं, वहीं फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल से भी उनका पत्ता कट गया।















