• International
  • जोहरान ममदानी ने 80 साल से बंद पड़े सुनसान स्टेशन की सीढ़ियों पर क्यों ली शपथ, खास है वजह

    वॉशिंगटन: जोहरान ममदानी गुरुवार आधी रात (31 दिंसबर की रात) न्यूयॉर्क शहर के मेयर बन गए। डेमोक्रेट पार्टी के नेता जोहरान ममदानी ने अमेरिका के सबसे बड़े शहर के पहले मुस्लिम मेयर के तौर पर शपथ ली। उन्होंने कुरान पर हाथ रखकर अपने दायित्व निभाने का वादा किया। ममदानी ने जो जगह अपने शपथ समारोह


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वॉशिंगटन: जोहरान ममदानी गुरुवार आधी रात (31 दिंसबर की रात) न्यूयॉर्क शहर के मेयर बन गए। डेमोक्रेट पार्टी के नेता जोहरान ममदानी ने अमेरिका के सबसे बड़े शहर के पहले मुस्लिम मेयर के तौर पर शपथ ली। उन्होंने कुरान पर हाथ रखकर अपने दायित्व निभाने का वादा किया। ममदानी ने जो जगह अपने शपथ समारोह के लिए चुनी, उसने दुनिया का ध्यान खींचा है। ममदानी ने मैनहट्टन के एक ऐतिहासिक लेकिन दशकों से बंद पड़े सबवे स्टेशन की सीढ़ियों पर खड़े होकर शपथ ली। इसके बाद ये पूछा जा रहा है कि इस स्टेशन की क्या अहमयित है, जिसके चलते ममदानी ने इस जगह को शपथ के लिए चुना।

    जोहरान ममदानी ने मेयर के तौर पर अपनी पहली स्पीच में ममदानी ने कहा कि यह पुराना सबवे स्टेशन है। यह हमारे शहर की जान, सेहत और विरासत के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के महत्व का सबूत है। यानी इस जगह को चुनकर ममदानी ने यह मैसेज दिया है कि वह चुनाव के समय के सस्ते पब्लिक ट्रांसपोर्ट के अपने वादे पर कायम हैं।

    क्यों खास है ये स्टेशन

    ममदानी को शपथ दिलाने वाली न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने कहा कि यह बहुत सही जगह है क्योंकि NYC सबवे शहर की लाइफलाइन और सबको बराबर करने वाला है। हम ट्रेन में एक साथ दूर-दूर तक जाते हैं। जोहरान समझते हैं कि न्यूयॉर्क में साथ-साथ रहने वाले सभी लोगों को एक ऐसा शहर मिले जिसमें वे आगे बढ़ सकें, चाहे वे किसी भी सबवे लाइन का इस्तेमाल करते हों।

    ममदानी ने अपनी शपथ की जगह के बारे में कहा, ‘जब 1904 में ओल्ड सिटी हॉल स्टेशन पहली बार खुला था तो न्यूयॉर्क के 28 ओरिजिनल सबवे स्टेशनों में से एक था। यह एक ऐसे शहर का फिजिकल स्मारक था, जिसने खूबसूरत होने और ऐसी महान चीजें बनाने की हिम्मत की जो कामकाजी लोगों की जिंदगी को बदल देंगी।’

    सिटी हॉल स्टेशन का इतिहास

    सिटी हॉल स्टेशन 1904 में खोला गया था लेकिन इसे 1945 में नए साल के दिन बंद कर दिया गया था। यह पुराना सिटी हॉल स्टेशन शहर के शुरुआती सबवे स्टॉप में से एक है, जो अपनी शानदार मेहराबदार छतों के लिए जाना जाता है। इस स्टेशन को अपनी बनावट के साथ-साथ शहर को आधुनिक बनाने और प्लेटफॉर्म देने के लिए जाना जाता है।

    इस स्टेशन के बंद करने की वजह इसका घुमावदार प्लेटफॉर्म था, जो नई ट्रेनों के दरवाजों से मेल नहीं खाता था। इससे खतरनाक गैप बन जाते थे। अब इस स्टेशन को सिर्फ ऑफिशियल टूर के दौरान देखा जा सकता है। अगर यात्री ब्रुकलिन ब्रिज स्टेशन पर अपने आखिरी स्टॉप के बाद नंबर 6 ट्रेन में ही रहते हैं तो इसे देख सकते हैं क्योंकि यह अपटाउन की यात्रा शुरू करने के लिए लूप में घूमती है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।