• International
  • जापान में महिला सांसदों की टॉयलेट के लिए लड़ाई, पीएम तकाइची का मिला साथ, जानें पूरा मामला

    टोक्यो: जापान की महिला सांसदों को पार्लियामेंट में लेडीज टॉयलेट की कमी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में महिला नेताओं ने इसके लिए मांग उठाई है, जिसमें प्रधानमंत्री साने तकाइची भी शामिल हैं। साने ने संसद में महिलाओं के टॉयलेट बनाने की मांग को लेकर 50 से ज्यादा महिला सांसदों


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    टोक्यो: जापान की महिला सांसदों को पार्लियामेंट में लेडीज टॉयलेट की कमी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में महिला नेताओं ने इसके लिए मांग उठाई है, जिसमें प्रधानमंत्री साने तकाइची भी शामिल हैं। साने ने संसद में महिलाओं के टॉयलेट बनाने की मांग को लेकर 50 से ज्यादा महिला सांसदों के साथ एक पिटीशन साइन की है। उनका कहना है कि महिलाओं की संख्या बढ़ने से बाथरूम के बाहर लंबी लाइनें लग रही हैं। इससे महिला सांसदों को लंबा इंतजार और परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिला सांसद यासुको कोमियामा ने बताया है कि अक्सर महिला सांसद टॉयलेट के सामने लाइन में खड़ी दिखती हैं।

    सीएनएन के मुताबिक, 12 दिसंबर को महिला सांसदों की ओर से दायर एक याचिका में कहा गया है कि टोक्यो के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव (निचले सदन) में 73 महिला मेंबर के लिए सिर्फ दो टॉयलेट हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए और ज्यादा टॉयलेट बनाएं जाएं। विपक्षी कॉन्स्टिट्यूशनल डेमोक्रेटिक पार्टी (सीडीपी) ने बताया है कि पिछले साल चुनी गईं देश की पहली महिला पीएम साने ताकाइची उन 58 सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने इसका समर्थन किया है। इसे सात पार्टियों का समर्थन मिला है।

    महिलाओं की संख्या बढ़ी

    जापान की राजनीति में पुरुषों का दबदबा रहा है। पिछले साल ताकाइची का पीएम के तौर पर चुनाव हुआ और महिला सांसदों की संख्या बढ़कर 73 हो गई। विपक्षी महिला सांसद टोमोए इशी ने बताया कि टॉयलेट की कमी लंबे समय से एक मुद्दा रही है लेकिन हालिया समय में ये बढ़ गई है। शौचालय का मुद्दा उठाने में एक आम झिझक की वजह से भी इस पर बात नहीं हुई।

    टोक्यो में नेशनल डाइट (संसद) की इमारत देश में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिलने से पहले की है। 1936 में यह इमारत बनकर तैयार हुई। वहीं 1945 में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला, जिसके एक साल बाद पहली महिला सांसद का चुनाव हुआ। 465 निचले सदन के सांसदों में से 72 महिलाएं हैं, जो पिछली संसद में 45 थीं। 248 सदस्यों वाले ऊपरी सदन में 74 महिलाएं हैं।

    महिला सांसदों को उम्मीद

    योमिउरी शिंबुन अखबार के अनुसार, निचली सदन की बिल्डिंग में 67 स्टॉल वाले 12 पुरुषों के टॉयलेट और कुल 22 क्यूबिकल वाली नौ महिलाओं की सुविधाएं हैं। 64 साल की ताकाइची ने कहा है कि उम्मीद जताई है कि महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी संघर्षों के बारे में जागरूकता बढ़ेगी और संसद से इसकी शुरुआत होगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।