5 जनवरी को पवन सिंह ने अपने जन्मदिन पर बड़ा सा केके काटा और उनके साथ उनके कुछ दोस्त भी मौजूद थे। साथ में, एक महिला भी थी। ज्योति सिंह ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे, भगवान आपकी सारी विश पूरी करें।’ हालांकि, लोगों को ये वीडियो बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने कहा कि पवन सिंह नशे में धुत हैं। उनका वीडियो साफ ये दिखा रहा है। साथ में बगल वाली महिला को लेकर भी सवाल किए गए।
पवन सिंह के बर्थडे पर दिखा ये वीडियो
एक यूजर ने लिखा, ‘भईया ने इतना पी लिया है कि बोल नहीं पा रहे हैं।’ एक ने कहा, ‘इनका संभलना मुश्किल हो गया है इतना पी लिए हैं।’ एक ने लिखा, ‘आपने भैया की परिस्थिति पर वीडियो डाला है।’ एक बोला, ‘दारू पीके पुरे नशे में हैं।’ कुछ लोगों ने कहा, ‘बगल में खड़ी वो लड़की कौन है, करीबी मामला लगता है।’
पवन सिंह ने नए घर में किया प्रवेश
इससे पहले, नए घर में प्रवेश करने से पहले, पवन सिंह ने सोसाइटी के मंदिर में जाकर अपनी मां के साथ पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए घर में प्रवेश किया। समारोह का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए पवन सिंह ने लिखा, ‘हमारी भोजपुरी दुनिया और हिंदुस्तान हमेशा खुशहाल रहे। सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। जय माता दी।’
पवन सिंह को मिली धमकी
यह कदम पवन सिंह ने 14 दिसंबर को मिली धमकी के बाद उठाया गया है। उस व्यक्ति ने लॉरेंस बिश्नोई से संबंध होने का दावा किया था और उन्हें एक्टर सलमान खान के साथ स्टेज शेयर न करने की चेतावनी दी थी। इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। हालांकि, पवन सिंह पहले अक्सर लखनऊ आते-जाते थे, लेकिन अब वे स्थायी रूप से वहीं बस गए हैं।














