बेयरस्टो ने महाराज को 34 रन कूटे
जॉनी बेयरस्टो ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए खेलते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ एक ओवर में 34 रन ठोक दिए। पारी के इस 12वें ओवर में 5 छक्के और एक चौका शामिल था। यह ओवर स्टार स्पिनर केशव महाराज ने डाला था। पहली गेंद शॉट थी और इसे बेयरस्टो ने मिड विकेट पर छक्के के लिए भेजा। दूसरे दिन को काउ कॉर्नर पर 92 मीटर दूर भेज दिया। तीसरी गेंद मिड विकेट पर छक्के के लिए गई। चौथी गेंद को स्वीप करके बेयरस्टो ने चौका लगाया।
ओवर की 5वीं गेंद केशव महाराज ने आगे डाली। बेयरस्टो ने इसे लॉन्ग ऑफ के ऊपर से बाउंड्री के पार भेज दिया। गेंदबाज के सिर के ऊपर से उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। इस तरह ओवर में कुल 34 रन बन गए। महाराज कैपिटल्स की कप्तानी भी कर रहे हैं।
सनराइजर्स को 10 विकेट से जीत मिली
एसए20 के इस 14वें मुकाबले को सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 10 विकेट से अपने नाम किया। पहले खेलते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 7 विकेट पर 176 रन बनाए। एनरिच नॉर्तजे ने 3 विकेट लिए। 14.2 ओवर में सनराइजर्स ने बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। क्विंटन डिकॉक ने नाबाद 79 जबकि जॉनी बेयरस्टो 85 रन बनाए। 45 गेंदों की पारी में बेयरस्टो ने 8 चौके और 6 छक्के मारे। डिकॉक ने 41 गेंद पर 5 चौके और 6 छक्के मारे।














