• Sports
  • वैभव सूर्यवंशी को रास आ रही कप्तानी, फिर साउथ अफ्रीका को पीटा, ठोका दमदार शतक

    नई दिल्ली: बेनोनी में भारतीय अंडर 19 टीम और साउथ अफ्रीका अंडर 19 टीम के बीच तीसरा यूथ वनडे खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने कमाल कर दिया। उन्होंने पहले सिर्फ 24 गेंद में फिफ्टी ठोकी। वह यहां नहीं रुके। इसके बाद भी उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 7, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: बेनोनी में भारतीय अंडर 19 टीम और साउथ अफ्रीका अंडर 19 टीम के बीच तीसरा यूथ वनडे खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने कमाल कर दिया। उन्होंने पहले सिर्फ 24 गेंद में फिफ्टी ठोकी। वह यहां नहीं रुके। इसके बाद भी उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी और 63 गेंद में शतक ठोक दिया। वैभव ने अपनी पारी में 6 चौके और 8 छक्के लगाए। उनका बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वह लगातार रन बना रहे हैं।

    यह भारत के लिए अच्छे संकेत हैं। 14 साल के सूर्यवंशी लगातार अपने नाम का डंका बजा रहे हैं और अब वह अंडर 19 टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं। जिस तरह से उनका बल्ला बोल रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि उनको कप्तानी भी रास आ रही है।

    दूसरे यूथ वनडे में ठोकी थी तूफानी फिफ्टी

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे में भी वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक पारी खेली थी। उन्होंने सिर्फ 19 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था। सूर्यवंशी ने दूसरे यूथ वनडे में 250 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंद में 68 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 10 छक्के और 1 चौका देखने को मिला था।

    वैभव सूर्यवंशी जिस टूर्नामेंट में खेल रहे हैं, उसमें अपनी छाप छोड़ रहे हैं। उन्होंने भारत की घरेलू टी20 लीग सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भाग लिया, उसमें भी उन्होंने शतक जड़ा। फिर विजय हजारे ट्रॉफी खेलते हुए उन्होंने अरुणाचल के खिलाफ 36 गेंद में सेंचुरी लगाई। वैभव ने भारत के लिए इमर्जिंग एशिया कप और अंडर 19 एशिया कप खेलते हुए भी शतक बनाया था। उससे पहले आईपीएल में भी उन्होंने तूफानी शतक लगाकर सुर्खियां बटोरी थीं। 14 साल की उम्र में वैभव ने क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।