• Religion
  • Makar Sankranti 2026 Date: मकर संक्रांति कब है 14 या 15 जनवरी 2026? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पुण्य काल

    Makar Sankranti 2026 : मकर संक्रांति के त्योहार को हिंदू धर्म में बेहद ही खास माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य के धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश को मकर संक्रांति करते हैं। इस दिन सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं, जिसे देवताओं का दिन कहा जाता है। उत्तरायण से खरमास समाप्त


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 8, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Makar Sankranti 2026 : मकर संक्रांति के त्योहार को हिंदू धर्म में बेहद ही खास माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य के धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश को मकर संक्रांति करते हैं। इस दिन सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं, जिसे देवताओं का दिन कहा जाता है। उत्तरायण से खरमास समाप्त हो जाता है और शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। इस दिन सूर्योदय से पहले गंगा या पवित्र नदियों का स्नान अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए दान का भी विशेष महत्व होता है।

    मकर संक्रांति 2026 कब है?

    संक्रांति हमेशा सूर्य के गोचर पर निर्भर होती है। संक्रांति उसी दिन मनाई जाती है जिस दिन सूर्योदय के बाद सूर्य का गोचर होता है। पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 14 जनवरी 2026, बुधवार की दोपहर 3 बजकर 13 मिनट के आसपास मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को ही मनाया जाएगा।

    मकर संक्रांति 2026 शुभ मुहूर्त और पुण्यकाल

    ज्योतिष गणना के अनुसार, 3 बजकर 13 मिनट से ही पुण्य काल शुरू हो जाएगा और लगभग 2 घंटे 32 मिनट तक मान्य रहेगा। इस काल में स्नान-दान, सूर्य को अर्घ्य और जप-तप विशेष फलदायी माने जाते हैं। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर किया गया दान कई गुना पुण्य देने वाला होता है।

    मकर संक्रांति का महत्व

    सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही खरमास भी समाप्त हो जाता है। इसी दिन से विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इस दिन से ठंड भी धीरे-धीरे कम होने लगती है और सूर्य की किरणों का प्रभाव अधिक हो जाता है। यह दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद ही शुभ माना जाता है और इसी दिन किए गए कर्मों का दोगुना पुण्य फल प्राप्त होता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।