मोनालिसा महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली लड़की बनकर वायरल हुई थीं, वो अब एक एक्ट्रेस बन गई हैं। उनका यह नया गाना उनकी बढ़ती लोकप्रियता को और भी बढ़ाएगा।
मोनालिसा का एक्टिंग करियर
मोनालिसा का एक्टिंग करियर अब सही रफ्तार पकड़ रहा है। एक तरफ उनकी फिल्मों की चर्चा है तो दूसरी तरफ बैक-टु-बैक म्यूजिक वीडियो आ रहे है। कुछ समय पहले ‘सादगी’ नाम से मोनालिसा का एक वीडियो आया था और एक बार फिर मोना एक नए म्यूजिक वीडियो के साथ तैयार है। ये भी एक रोमांटिक ट्रैक है और जिस एक्टर के साथ उनकी जोड़ी बनाई गई है वह भी काफी जंच रहे है।
गाने में मोनालिसा का लुक
इस गाने को लाइसेल राय ने गाया है। पूरा गाने को वीनस म्यूजिक पर रिलीज किया गया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है। मोनालिसा के लुक की बात करें तो वह अपने जाने पहचाने सिम्पल लुक में नजर आ रही है। एक्टर की तरफ से उन्हें अच्छा सपोर्ट मिला है और इस वजह से उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है।
‘दिल जानिया’ है गाने का टाइटल
वीडियो एल्बम का नाम ‘दिल जानिया’ है जिसमें कलाकार मोनालिसा भोसले और स्मर्थ मेहता एक साथ पहली बार नजर आए हैं। इसका निर्देशन रिदम सनाध्या ने किया है। लोग रिलीज होते ही गाने पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। इसे 2 घंटे में ही कई हजार व्यूज मिल चुके हैं।














