• Entertainment
  • फराह खान और मौसेरे भाई फरहान अख्तर ने साथ-साथ काटा केक, बहन जोया ने दिखाई झलक

    कोरियोग्राफर और फिल्मकार फराह खान शुक्रवार, 9 जनवरी को 61वां जन्मदिन मना रही हैं। वहीं एक्टर, डायरेक्टर और सिंगर फरहान अख्तर भी 52वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्ममेकर जोया अख्तर ने दोनों के लिए एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। जोया अख्तर ने अपने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 9, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कोरियोग्राफर और फिल्मकार फराह खान शुक्रवार, 9 जनवरी को 61वां जन्मदिन मना रही हैं। वहीं एक्टर, डायरेक्टर और सिंगर फरहान अख्तर भी 52वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्ममेकर जोया अख्तर ने दोनों के लिए एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

    जोया अख्तर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर और एक वीडियो साझा किया। तस्वीर फराह खान और फरहान अख्तर के बचपन की है, जिसमें दोनों डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं वीडियो में फराह और फरहान एक साथ केक काटते नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं।

    जोया ने फराह-फरहान के लिए लिखा पोस्ट

    पोस्ट के कैप्शन में जोया अख्तर ने लिखा, ‘फराह का मतलब खुशी और फरहान का मतलब भी खुश रहना है, इन दोनों से बेहतर नाम किसी के नहीं हो सकते। जन्मदिन मुबारक हो फराह और फरहान।’ इस पोस्ट के कमेंट्स पर एक्ट्रेस दिव्या दत्ता, अदिति राव हैदरी और हुमा कुरैशी ने हार्ट और हैप्पी इमोजी भेजे। श्वेता बच्चन ने भी शुभकामनाएं दीं।

    फराह खान का जावेद अख्तर से रिश्ता

    फराह खान की मां मेनका ईरानी की बहन का नाम हनी ईरानी है, जिन्होंने गीतकार जावेद अख्तर से शादी की थी। ऐसे में वह रिश्ते में कोरियोग्राफर के मौसा लगते हैं। और उनके बच्चे फरहान-जोया, भाई-बहन हैं। इसके अलावा, तब्बू से भी इनका रिश्ता है। क्योंकि शबाना आजमी के भाई से ही तब्बू की मां ने शादी की थी। ऐसे में वह उनकी भतीजी लगती हैं। और फराह की बहन।

    फराह खान की फिल्में

    फराह खान के करियर की बात करें तो उन्होंने भारतीय सिनेमा में कोरियोग्राफी को एक नई ऊंचाई दी। उन्होंने 80 से ज्यादा फिल्मों में 1,000 से भी ज्यादा गानों की कोरियोग्राफी की। इसके अलावा, उन्होंने डायरेक्शन की दुनिया में किस्मत आजमाई और बतौर डायरेक्टर ‘मैं हूं ना’ फिल्म बनाई, जो सुपरहिट साबित हुई। उसके बाद ‘ओम शांति ओम’, ‘तीस मार खां’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्में आईं, जिन्होंने उन्हें दर्शकों के बीच और मशहूर बना दिया।

    फरहान अख्तर की फिल्में

    वहीं फरहान अख्तर ने अपने करियर की शुरुआत में ‘लम्हे’ (1991) और ‘हिमालय पुत्र’ (1997) में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। इसके बाद, उन्होंने ‘दिल चाहता है’ (2001) से अपने निर्देशन की शुरुआत की। इस फिल्म ने न केवल युवाओं के बीच लोकप्रियता हासिल की, बल्कि फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। इसके बाद उन्होंने ‘लक्ष्य’ (2004) और ‘डॉन’ (2006) जैसी फिल्मों का निर्देशन किया, जिनमें उनकी रचनात्मकता और नई सोच साफ दिखाई देती थी। उन्होंने एक्टिंग में भी कदम रखा और ‘रॉक ऑन!!’ (2008) से अपने अभिनय का सफर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ (2011) और ‘भाग मिल्खा भाग’ (2013) जैसी फिल्मों में शानदार प्रदर्शन किया। इन फिल्मों ने उन्हें फिल्मफेयर और अन्य कई पुरस्कार दिलाए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।