• Technology
  • सरकार की सख्ती के आगे झुका X, अश्लील तस्वीरों के मामले में गलती मानी, हजारों पोस्ट और 600 से ज्यादा अकाउंट डिलीट

    भारत सरकार की सख्ती के आगे X ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। एलन मस्क की कंपनी X ने खुद माना है कि उनके AI टूल Grok की मदद से आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट बनाया और फैलाया गया। कंपनी ने भारतीय कानून का पालन करने की बात कही है। इतनी ही नहीं कंपनी ने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 11, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    भारत सरकार की सख्ती के आगे X ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। एलन मस्क की कंपनी X ने खुद माना है कि उनके AI टूल Grok की मदद से आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट बनाया और फैलाया गया। कंपनी ने भारतीय कानून का पालन करने की बात कही है। इतनी ही नहीं कंपनी ने सरकार के दबाव के बाद हजारों पोस्ट ब्लॉक किए हैं और सैंकड़ों की संख्या में अकाउंट्स को डिलीट भी किया गया है। बता दें कि कुछ समय पहले Grok के जरिए लोग X पर महिलाओं और नाबालिगों की अश्लील तस्वीरें बना और पोस्ट कर रहे थे। जिसके बाद सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अल्टीमेटम तक दे दिया था।

    X की गलती और सरकार की सख्ती

    रिपोर्ट्स के मुताबिक X ने अपने एआई टूल के गलत इस्तेमाल पर गलती को स्वीकार किया है और आगे भारतीय कानून का पालन करने की बात भी कही है। जानकारी के मुताबिक करीब 3,500 अश्लील और अभद्र पोस्ट के साथ-साथ 600 से ज्यादा अकाउंट्स को डिलीट किया गया है। बता दें कि इससे पहले आईटी मंत्रालय यानी कि MeitY की ओर से X को कड़े शब्दों में पत्र लिखकर कहा गया था कि उनके प्लेटफॉर्म पर एआई से बनाए गए कंटेंट को ठीक से मॉडरेट नहीं किया जा रहा है। इसके साथ-साथ सरकार ने X को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कार्रवाई करने की मांग भी की थी। जिसके बाद X ने सरकार को जवाब दिया था लेकिन सरकार से उसे नाकाफी बताया।

    दुनियाभर में मचा है हंगामा

    बता दें कि Grok के चलते X को लेकर दुनियाभर में हंगामा मचा है। X पर सख्ती करने वालों में सिर्फ भारत ही नहीं है। यूके और इंडोनेशिया जैसे देश पहले ही X को ब्लॉक करने की बात कह चुके हैं। यही वजह है कि अब एलन मस्क की कंपनी X ढ़ीली पड़ती दिख रही है।

    Grok की समस्या क्या है?

    Grok जिस कंपनी का एआई है उसके मालिक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बहुत पैरवी करते हैं। यही वजह है कि जहां दूसरे तमाम एआई मॉडल अश्लील कंटेट जेनरेट करने को लेकर सख्त गाइडलाइन फॉलो करते हैं, वहीं Grok इस तरह के मामलों में लचीला रवैया अपनाता है। हालांकि अब इसका नुकसान कंपनी उठा रही है क्योंकि X पर यूजर्स ने महिलाओं और नाबालिगों के कपड़े Grok की मदद से डिजिटली उतरवाना शुरू कर दिया था। इसके बाद तमाम देशों की सरकारें X और उसके एआई Grok को लेकर सख्त हुई हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।