• Entertainment
  • जया बच्चन ने बोटॉक्स पर कसा था तंज, कहा था- मुझे अपनी हर झुर्री और सफेद बाल पर गर्व है

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन हमेशा से अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने ‘जंजीर’, ‘अभिमान’ और ‘गुड्डी’ जैसी फिल्मों में काम किया है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिखीं। अब वो 77 साल की हो चुकी हैं। उनके सफेद बाल उनका सिग्नेचर स्टाइल बन चुके हैं। इंडस्ट्री में अपनी उम्र से कमतर दिखने के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 11, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन हमेशा से अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने ‘जंजीर’, ‘अभिमान’ और ‘गुड्डी’ जैसी फिल्मों में काम किया है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिखीं। अब वो 77 साल की हो चुकी हैं। उनके सफेद बाल उनका सिग्नेचर स्टाइल बन चुके हैं। इंडस्ट्री में अपनी उम्र से कमतर दिखने के लिए सर्जरी या बोटॉक्स का ट्रेंड काफी पुराना है, पर जया ने एक बार इस बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें अपनी हर झुर्री और सफेद बाल पर गर्व है।

    जया बच्चन ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में बढ़ती उम्र के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘मुझे अपनी हर झुर्री और सफेद बाल पर गर्व है।’ वो बोटॉक्स को लेकर बोली थीं, ‘मैंने अपने चेहरे पर कभी भी कोई आर्टिफिशियल चीज का इस्तेमाल नहीं किया और ना ही कभी करूंगी।’

    पपाराजी को लेकर चर्चा में थीं जया

    जया बीते दिनों पपाराजी पर बयान देने के कारण सुर्खियों में थीं। उन्होंने कहा था कि वो गंदी पैंट पहनते हैं। उनका एजुकेशन क्या है, बैकग्राउंड क्या है, कहां से आते हैं! इस बयान के बाद कई सेलेब्स ने पपाराजी का सपोर्ट किया था।

    जया की पिछली फिल्म

    जया बच्चन को पिछली बार साल 2023 में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म में धनलक्ष्मी रंधावा के रोल में देखा गया था। इसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में थे। सपोर्टिंग रोल में धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी नजर आए थे। करण जौहर की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।