• Technology
  • कितने बांग्लादेशी भारत में? AI करेगा पहचान, अपने-पराये का चलेगा पता, इस राज्य ने की तैयारी

    महाराष्ट्र में बांग्लादेश से आए अप्रवासियों (इमिग्रेंट्स) का पता लगाने में अब एआई मदद करेगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि राज्य में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या अप्रवासियों की पहचान करने के लिए एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल बनाया जा रहा है। बता दें कि यह टूल IIT बॉम्बे के साथ मिलकर डेवलप


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 12, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    महाराष्ट्र में बांग्लादेश से आए अप्रवासियों (इमिग्रेंट्स) का पता लगाने में अब एआई मदद करेगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि राज्य में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या अप्रवासियों की पहचान करने के लिए एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल बनाया जा रहा है। बता दें कि यह टूल IIT बॉम्बे के साथ मिलकर डेवलप किया जा रहा है। अभी टूल की सटीकता 60 प्रतिशित है। इसका मतलब है कि AI टूल द्वारा दी गई 60 प्रतिशत जानकारी सही होती है। उम्मीद की जा रही है अगले चार महीनों में इसकी सटीकता 100% हो जाएगी। आइये, जानें कैसे काम करेगा यह टूल।

    अप्रवासियों की पहचान करेगा एआई टूल

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने NDTV के एक कार्यक्रम में इस AI टूल के बारे में जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बताया कि यह तकनीक अवैध अप्रवासियों का पता लगाने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि प्रवासी पहले पश्चिम बंगाल से आते हैं, फिर नकली कागज बनाते हैं और उसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर सरकारी योजनाओं का फायदा उठाते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए AI टूल बनाना एक अहम कदम साबित होगा। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि मुंबई से बड़ी संख्या में ऐसे अप्रवासियों को निर्वासित यानी निकाला गया है, जो पश्चिम बंगाल से आए थे और फर्जी दस्तावेजों की मदद से देश की सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे थे।

    कैसे काम करेगा एआई टूल?

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि AI टूल एक तरह का कंप्यूटर प्रोग्राम है, जो इंसानों की तरह सोचकर काम कर सकता है। यह फोन और अन्य जानकारी का विश्लेषण करके लोगों की पहचान करने में मदद करेगा। फिलहाल यह टूल 60% तक सही पहचान कर पा रहा है। यानी 100 लोगों में से 60 की पहचान इस एआई टूल के जरिए सही की जी रही है। उम्मीद है कि कुछ महीनों में यह 100% सही हो जाएगा। इसका मतलब है कि यह लगभग हर अवैध अप्रवासी को पकड़ सकेगा।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि मुंबई से बहुत सारे ऐसे लोग निकाले गए हैं, जो बांग्लादेश से आए थे और गलत कागजात बनाकर यहां रह रहे थे। वे सरकारी योजनाओं का भी फायदा उठा रहे थे। यह AI टूल ऐसे लोगों को पकड़ने में पुलिस की मदद करेगा।

    अन्य राज्य के लोगों को डरने की जरूरत नहीं

    फडणवीस ने यह भी कहा कि मुंबई में अन्य राज्य से आए लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने मुंबई को एक जीवंत और टिकाऊ शहर बनाने के NDA सरकार के विजन के बारे में भी बात की। उन्होंने शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने की योजनाओं के बारे में बताया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।