• Technology
  • घर बैठे मिलेगी मुफ्त कानूनी सलाह, सरकार दे रही सुविधा, इस व्‍हाट्सऐप नंबर पर करना है संपर्क

    Nyaya Setu on WhatsApp: डिजिटल इंडिया के दौर में अब न्याय से जुड़ी जानकारी पाना लोगों के लिए पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। अब आप व्हाट्सऐप के जरिए फ्री में कानूनी सलाह पा सकते हैं। साथ ही, आपको व्हाट्सऐप पर ही फ्री में कानूनी जानकारी और असिस्टेंट भी मिल जाएगा। भारत सरकार


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 12, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Nyaya Setu on WhatsApp: डिजिटल इंडिया के दौर में अब न्याय से जुड़ी जानकारी पाना लोगों के लिए पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। अब आप व्हाट्सऐप के जरिए फ्री में कानूनी सलाह पा सकते हैं। साथ ही, आपको व्हाट्सऐप पर ही फ्री में कानूनी जानकारी और असिस्टेंट भी मिल जाएगा। भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया Nyaya Setu अब व्हाट्सऐप पर आ गया है। यह आम लोगों को कानूनी सहायता और न्यायिक सेवाओं से जोड़ने का एक स्मार्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म है।

    इस सुविधा के जरिए आप कानून, कोर्ट केस की स्थिति, सरकारी कानूनी योजनाएं और न्याय से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब पा सकते हैं। खास बात यह है कि इसका इस्तेमाल करने के लिए किसी ऐप को डाउनलोड करने की या फिर वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं होती है। आप घर बैठे ही व्हाट्सऐप पर एक hi मैसेज भेजकर इन सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। आइये, जानते हैं।

    क्या है Nyaya Setu?

    भारत सरकार ने अगस्त, 2024 में ‘न्याय सेतु’ नाम की एक नई डिजिटल सुविधा शुरू की है। इसका मकसद लोगों को आसानी से कानूनी मदद दिलाना है। इसके जरिए आम नागरिक बिना किसी झंझट के जल्दी कानूनी सलाह पा सकते हैं। अब इस सुविधा को सीधे WhatsApp से जोड़ा गया है। इससे लोगों के लिए कानूनी मदद लेना और भी आसान हो गया है। कानून और न्याय मंत्रालय ने X (पहले ट्विटर) पर ट्वीट करके बताया है कि इस नए अपडेट से यह सुनिश्चित होता है कि हर नागरिक के लिए प्रोफेशनल कानूनी सहायता हमेशा जल्दी और सुरक्षित हो।

    इस नंबर पर करना होगा मैसेज

    अगर आप WhatsApp पर Nyaya Setu से कानूनी जानकारी या सलाह लेना चाहते हैं तो आपको सिर्फ एक नंबर पर मैसेज करना होगा। वह नंबर 7217711814 है। WhatsApp पर यह नंबर ‘Tele-Law’ के नाम से आएगा। नंबर फोन में सेव करें या फिर सीधा व्हाट्सऐप पर जाकर इस नंबर पर Hi या Hello मैसेज कर दें। ऐसा करते ही आपके सामने तीन ऑप्शन आएंगे। इसमें कानूनी सलाह, कानूनी जानकारी और कानूनी सहायता शामिल है। आप अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी ऑप्शन सिलेक्ट कर सकते हैं। इस तरह आप फ्री में घर पर बैठे ही कानूनी सलाह पा सकेंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।