उत्तर भारत के इन 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट
उत्तर भारत के 3 राज्य हिमाचल, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में आने वाले सप्ताह में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कश्मीर के श्रीनगर में 18 जनवरी को बारिश का अलर्ट है, इस दौरान 15 से 20 की रफ्तार से हवा भी चलेगी। वहीं, हिमाचल के मनाली में गुरुवार को भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। लद्दाख में भी भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी है। लद्दाख में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बर्फ की बारिश की पूरी संभावना है। न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में कल यानी 13 जनवरी को तापमान और गिरने की संभावना है। सुबह के समय तापमान 3 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है और शीतलहर का प्रकोप इस सप्ताह भी जारी रहेगा। दिल्ली में 13 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। लोगों को स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश में कल यानी 13 जनवरी को अधिकांश शहरों में भीषण शीतलहर की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, आजमगढ़, मैनपुरी, आगरा, मथुरा, टुंडला, मुजफ्फरनगर और गौतमबुद्ध नगर में तेज रफ्तार में शीतलहर चलने की संभावना है। सुबह के समय 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगा। यात्रा करने के दौरान गाड़ी धीरे चलाने की कोशिश करें। लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार में कल यानी मंगलवार को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। यहां पटना, सिवान, बक्सर, आरा, छपरा, जहानाबाद, गया, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, दरभंगा और मधुबनी में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सुबह के समय घना कोहरा भी परेशान करेगा। पटना में कल अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्रीा सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में ठंड का सितम और बढ़ने वाला है। नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी, रुद्रपुर, उत्तरकाशी में तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आएगी। ऊंचाई वाले इलाके में हिमपात की संभावना जताई गई है। 15 जनवरी के बाद हल्की बारिश की भी संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा। कल आसमान में हल्के बादल भी छाए रहेंगे।
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार के बाद मनाली और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को बारिश की संभावना है। शिमला में कल अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा मनाली में अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
| शहर | अधिकतम तापमान (13 जनवरी) | न्यूनतम तापमान (13 जनवरी) |
| दिल्ली | 17°C | 05°C |
| मुंबई | 29°C | 24°C |
| चेन्नई | 28°C | 23°C |
| कोलकाता | 22°C | 12°C |
| लखनऊ | 17°C | 08°C |
| पटना | 16°C | 09°C |
| रांची | 20°C | 07°C |
| भोपाल | 24°C | 11°C |
| जयपुर | 21°C | 09°C |
| मनाली | 02°C | -12°C |
| नैनीताल | 16°C | 04°C |
कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
कश्मीर में शीत लहर से कुछ राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, रात में तापमान गिरने से डल झील और घाटी में तालाब के पानी जम गए। श्रीनगर में मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, यहां इस सप्ताह बारिश की संभावना है। हालांकि, भारी बर्फबारी के चलते यहां पर्यटकों की भीड़ देखी जा रही है।
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में कल यानी 13 जनवरी से तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। करौली, फतेहपुर, लूणकरणसर, जैसलमेर, सिरोही, नागौर में सुबह का तापमान 5 डिग्री से कम रहेगा। वहीं, जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर और भरतपुर में घने कोहरे छाए रहने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश में कल यानी मंगलवार को 10 से अधिक शहरों में ठंड मुश्किलें बढ़ाने वाली है। सतना, शहडोल, राजगढ़, सीधी, खजुराहो, दतिया, ग्वालियर और रतलाम में सुबह के समय शीतलहर की रफ्तार बढ़ जाएगी। वहीं, शिवपुरी, रीवा और पंचमढ़ी में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल में कल अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।













