किसी राजनीतिक या सामाजिक समाचार से निराशा संभव है। किसी करीबी की सहायता से संतोष मिलेगा। बहस से लाभ नहीं होगा, इसलिए अनावश्यक विवादों से दूर रहना ही बेहतर होगा। वरिष्ठ अधिकारियों के व्यवहार से पीड़ा हो सकती है, पर साहस और संयम के साथ आप परिस्थितियों को संभाल पाएंगे। ध्यान और साधना से मानसिक शांति मिलेगी। विदेशी संपर्कों से लाभ का मार्ग खुलेगा और किसी महत्वपूर्ण अनुबंध से लाभ संभव है।
सप्ताह के मध्य में नए विचारों से प्रशंसा मिलेगी। मानसिक भ्रम रहेगा, पर आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। सामाजिक जागरूकता में वृद्धि होगी। कंधे या श्वसन से जुड़ी समस्या उभर सकती है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। तिकड़म और जुगाड़ से लाभ तो मिल सकता है, पर दीर्घकालिक दृष्टि से यह उचित नहीं होगा। आर्थिक जोखिम लेने से बचें, अन्यथा नुकसान संभव है। प्रतिद्वंदियों के कारण प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है, पर आपकी सूझबूझ आपको बचाएगी। घर और परिवार में आपकी सलाह लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। कोई बिगड़ा हुआ रिश्ता सुधरने के संकेत देगा। कार्य का दबाव बढ़ेगा, पर व्यावसायिक संबंधों में मजबूती आएगी।
सप्ताह के अंत में कोई व्यक्ति विशेष आपकी सहायता करेगा। जीवनसाथी से अपार स्नेह और भावनात्मक समर्थन मिलेगा। अनायास बढ़ता व्यय मन को बेचैन कर सकता है, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक होगा। महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर बिना देखे हस्ताक्षर न करें। विनम्रता से कई काम बनेंगे और समझदारी से कठिन उलझनें सुलझेंगी। जीवनसाथी के भाग्य से आपको लाभ मिलेगा। तरल वस्तुओं के कारोबार में सावधानी रखें, क्योंकि क्षति संभव है। अल्पकालिक निवेश में लाभ के संकेत हैं। अपनी प्रतिभा सिद्ध करने के नए अवसर मिलेंगे, पर विरोधियों की हरकतें मन को परेशान कर सकती हैं।
स्वास्थ्य के लिए यह सप्ताह पूरी तरह अनुकूल नहीं है। इसलिए शरीर और मन दोनों का ध्यान रखें। यह सप्ताह तुला जातकों को यह सिखाने आता है कि संतुलन केवल परिस्थितियों को साधने में नहीं, बल्कि स्वयं को समझने में भी निहित है।
शुभ रंग- नीला
शुभ – 6














