• Religion
  • Lohri Geet Sunder Mundriye Song Lyrics in Hindi: ‘सुन्दर मुंदरिए तेरा कौन विचारा…’ इस गीत के बिना अधूरा है लोहड़ी का पर्व

    Lohri Geet Sunder Mundriye Song Lyrics in Hindi: लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है। यह त्योहार उत्तर भारत में विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। हर साल पौष माह में पड़े वाले इस पर्व को फसल कटाई


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 12, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Lohri Geet Sunder Mundriye Song Lyrics in Hindi: लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है। यह त्योहार उत्तर भारत में विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। हर साल पौष माह में पड़े वाले इस पर्व को फसल कटाई के मौसम की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। लोहड़ी की शाम को अग्नि के चारों ओर परिक्रमा करते हुए तिल, गुड़, रेवड़ी अर्पित करते हैं। इस दौरान ‘ सुन्दर मुंदरिए तेरा कौन विचारा …’ गीत भी गाने की परंपरा है।

    लोहड़ी सुन्दर मुंदरिए गीत लिरिक्स (Lohri Sunder Mundriye Song Lyrics)

    सुन्दर मुंदरिए
    तेरा कौन विचारा
    दुल्ला भट्टीवाला
    दुल्ले दी धी व्याही
    सेर शक्कर पायी
    कुड़ी दा लाल पताका
    कुड़ी दा सालू पाटा
    सालू कौन समेटे
    मामे चूरी कुट्टी
    जिमींदारां लुट्टी
    जमींदार सुधाए
    गिन गिन पोले लाए
    इक पोला घट गया
    ज़मींदार वोहटी ले के नस गया
    इक पोला होर आया
    ज़मींदार वोहटी ले के दौड़ आया
    सिपाही फेर के ले गया
    सिपाही नूं मारी इट्ट
    भावें रो ते भावें पिट्ट
    साहनूं दे लोहड़ी
    तेरी जीवे जोड़ी
    साहनूं दे दाणे तेरे जीण न्याणे

    सुन्दर मुंदरिए गीत मुगल काल के एक पंजाबी लोक नायक दुल्ला भट्टी की कहानी को लेकर है। जो गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने सुंदर और मुंदर नामक लड़कियों को दुष्ट ज़मींदारों से बचाया था। इसके बाद उनकी शादी करवाई थी। इसी कहानी को गीत के तौर पर गाया जाता है और उनकी बहादुरी, परोपकार और न्याय को याद किया जाता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।