• Entertainment
  • Avatar 3 का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 7वें आसमान पर, 24 दिन में ‘धुरंधर’ से 9 गुना अध‍िक, Ikkis भी कम नहीं

    जेम्‍स कैमरून की ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ को रिलीज हुए 24 दिन हो चुके हैं। भारत में इसे ‘धुरंधर’ की धमाकेदार कमाई और अब ‘द राजा साब’ से भी टक्‍कर मिल रही है, लेकिन तारीफ करनी होगी कि बावजूद इसके इसने अपने चौथे वीकेंड में भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 5.00 करोड़ रुपये कमाए हैं। दुनियाभर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 12, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    जेम्‍स कैमरून की ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ को रिलीज हुए 24 दिन हो चुके हैं। भारत में इसे ‘धुरंधर’ की धमाकेदार कमाई और अब ‘द राजा साब’ से भी टक्‍कर मिल रही है, लेकिन तारीफ करनी होगी कि बावजूद इसके इसने अपने चौथे वीकेंड में भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 5.00 करोड़ रुपये कमाए हैं। दुनियाभर के थ‍िएटर्स में तीन हफ्ते पूरे कर चुकी इस एपिक साइंस-फिक्शन की वर्ल्‍डवाइड कमाई 7वें आसमान पर है। जी हां, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 38 दिनों में जहां ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफिस पर ₹1256 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है, वहीं ‘अवतार फायर एंड ऐश’ सिर्फ 24 दिनों में इससे करीब 9 गुना अध‍िक का वर्ल्‍डवाइड बिजनस कर चुकी है। मजेदार बात यह है कि दिवंगत धर्मेंद्र की आख‍िरी फिल्‍म ‘इक्‍कीस’ ने भी इस वीकेंड में जोर लगाते हुए ₹3.30 करोड़ का कारोबार किया है।

    इसमें कोई दोराय नहीं है कि आदित्‍य धर के डायरेक्‍शन में बनी ‘धुरंधर’ ने भारत में सबको धूल चटा दी है। रिलीज के 38वें दिन भी इस फिल्‍म ने देश में 6.15 करोड़ का कारोबार कर चौंका दिया है। भारत में ‘धुरंधर’ ने ₹805.65 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। जबकि वर्ल्‍डवाइड ₹1256 करोड़ की ग्रॉस कमाई के साथ यह ‘दंगल’ और ‘बाहुबली 2’ के बाद ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफिस पर तीसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्‍म बन चुकी है। इसके सामने प्रभास की ‘द राजा साब’ तीसरे दिन हिंदी में ₹4.65 करोड़ पर ही सिमट गई। लेकिन सही मायने में असल जादू ‘अवतार 3’ ने चलाया है।

    ‘अवतार 3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    यह ‘अवतार फ्रेंचाइज’ का क्रेज ही है, जिसने ‘धुरंधर’ जैसे धमाके के बावजूद भारत में ‘अवतार 3’ को जबरदस्‍त बिजनस दिया है। Sacnilk के मुताबिक, रिलीज के 24वें दिन भी इस फिल्‍म ने भारत में 2.10 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। यही नहीं, इसने 24 दिनों में भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 184.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। यह जेम्‍स कैमरून का जादू ही है, जो इस फिल्‍म को ‘धुरंधर’ के सामने भी ₹200 करोड़ की दहलीज तक ले आई है।

    ‘अवतार 3’ का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन ₹11100 करोड़ पार

    ‘अवतार फायर एंड ऐश’ का असल जादू ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफिस पर चला है। जहां, इसने 24 दिनों में $1.23 ब‍िल‍ियन यानी 11,100 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। यह ‘धुरंधर’ के मुकाबले जहां करीब 9 गुना अध‍िक है, वहीं इसके 3300 करोड़ रुपये के बजट से 3.36 गुना अध‍िक। ‘अवतार 3’ साल 2025 की चौथी फ‍िल्म है, जिसने $1 बिलियन का आंकड़ा पार किया है। हालांकि, यह अभी डिज्‍नी की ‘जूटोपिया 2’ से पीछे है, जिसने दुनिया भर में 34 दिनों में 12751 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। लेकिन अनुमान यही है कि ‘अवतार फायर एंड ऐश’ अपने लाइफटाइम ग्लोबल कलेक्शन में इस फिल्‍म को भी पछाड़ देगी।

    ‘इक्‍कीस’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 11

    दूसरी ओर, अगस्‍त्‍य नंदा, धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत की ‘इक्‍कीस’ को भी दर्शकों का प्‍यार मिल रहा है। ‘धुरंधर’ और ‘द राजा साब’ के बीच लिमिटेड शोज में ही सही, इसने अपने दूसरे वीकेंड में 3.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसमें रविवार को 11वें दिन 1.30 करोड़, शनिवार को 10वें दिन 1.15 करोड़ और शुक्रवार को 9वें दिन 85 लाख रुपये की कमाई शामिल है। देश में ‘इक्‍कीस’ का टोटल नेट कलेक्‍शन अब 11 दिनों में 28.80 करोड़ रुपये है। जबकि वर्ल्‍डवाइड इसने 37.00 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनस किया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।