• International
  • भारत के लिए गुड न्‍यूज, अमेरिका ने वेनेजुएला से निकले रूसी तेल टैंकर से अरेस्‍ट 3 भारतीयों को किया रिहा, जानें

    वॉशिंगटन: अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला से निकले रूसी झंडे वाले तेल टैंकर जहाज पर तैनात भारतीय क्रू मेंबर्स को रिहा कर दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। इस जहाज को पिछले हफ्ते नॉर्थ अटलांटिक में जब्त किया गया था। बाद में पता चला था कि इसमें तीन भारतीय क्रू मेंबर्स थे, जिनमें


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वॉशिंगटन: अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला से निकले रूसी झंडे वाले तेल टैंकर जहाज पर तैनात भारतीय क्रू मेंबर्स को रिहा कर दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। इस जहाज को पिछले हफ्ते नॉर्थ अटलांटिक में जब्त किया गया था। बाद में पता चला था कि इसमें तीन भारतीय क्रू मेंबर्स थे, जिनमें से एक हिमालच प्रदेश के रहने वाले हैं। इस जहाज का नाम मैरिनेरा था। इस टैंकर को नॉर्थ अटलांटिक के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में अमेरिकी ऑपरेशन के दौरान रोका गया था। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है, कि यह जहाज “शैडो फ्लीट” का हिस्सा था, जो वेनेजुएला, रूस और ईरान जैसे बैन वाले देशों के लिए तेल ट्रांसपोर्ट करने में शामिल था।

    रिपोर्ट के मुताबिक, इस टैंकर में कुल 28 क्रू मेंबर्स थे, जिनमें तीन भारतीय नागरिकों के अलावा यूक्रेनी, रूसी और जॉर्जियाई क्रू मेंबर शामिल थे। जहाज को जब्त करने के बाद अमेरिकी सेना ने सभी क्रू मेंबर्स को हिरासत में ले लिया था। पहले कहा गया था कि सभी क्रू मेंबर्स के खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा, लेकिन अब अमेरिकी अधिकारियों ने भारतीय नागरिकों को रिहा कर दिया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।