• Business
  • चांदी से सावधान! क्या आने वाली है बड़ी गिरावट? रॉबर्ट कियोसाकी ने क्यों दी चेतावनी

    नई दिल्ली: अगर आप चांदी की बढ़ती कीमतों को देखकर इसमें निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो सावधान हो जाइए। मशहूर लेखक और निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी ने चांदी में निवेश करने वालों के लिए चेतावनी दी है। उनका कहना है कि चांदी की कीमत शायद अभी अपने चरम पर पहुंच गई है। उन्होंने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: अगर आप चांदी की बढ़ती कीमतों को देखकर इसमें निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो सावधान हो जाइए। मशहूर लेखक और निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी ने चांदी में निवेश करने वालों के लिए चेतावनी दी है। उनका कहना है कि चांदी की कीमत शायद अभी अपने चरम पर पहुंच गई है। उन्होंने चेताया कि इसकी कीमत में और तेजी आने से पहले इसमें बड़ी गिरावट आ सकती है।

    कियोसाकी ने एक्स पर लिखा, ‘मैं जो कर रहा हूं उस पर कायम हूं… मैं 100 डॉलर तक चांदी खरीदूंगा और इंतजार करूंगा।’ इंटरनेशनल लेवल पर अभी इसकी कीमत करीब 85 डॉलर प्रति औंस है। उन्होंने आगे कहा कि अगर चांदी की कीमत गिरती है, तो वे धैर्य रखेंगे और बाजार के स्पष्ट संकेत मिलने का इंतजार करेंगे। चांदी में अपने लंबे समय के विश्वास को दोहराते हुए रॉबर्ट कियोसाकी ने बताया कि उन्होंने पहली बार 1965 में सिर्फ 1 डॉलर प्रति औंस पर चांदी खरीदी थी। 1990 के आसपास जब कीमतें 4 से 5 डॉलर तक पहुंचीं, तो वे इसके पक्के समर्थक बन गए।
    ₹300000 पर पहुंचने वाली है चांदी… जनवरी में ही छू लेगी यह आंकड़ा, तेजी कर रही यही इशारा

    चांदी बेचने वालों के लिए संदेश

    कियोसाकी ने अपनी पोस्ट में उन लोगों को भी मैसेज दिया जो चांदी बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजकल बहुत सारे छोटे निवेशक चांदी की कीमतें बढ़ने पर उसे बेच रहे हैं। उनका मानना है कि यह हरकत चांदी के बाजार को गिरा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि वे अपनी चांदी को सोने में बदलने की योजना बना रहे हैं।

    80 डॉलर पार का मनाया था जश्न

    यह पोस्ट उस दिन आई जब कियोसाकी ने चांदी के 80 डॉलर पार करने का जश्न मनाया था। उन्होंने फिर से कहा कि वे 100 डॉलर तक चांदी खरीदते रहेंगे। 12 जनवरी को उन्होंने कहा था, ‘क्या चांदी खरीदने में बहुत देर हो गई है? मैं कहता हूं नहीं।’ कियोसाकी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कीमती धातुओं में लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प तलाश रहे हैं।

    क्या है चांदी का भाव?

    आज मंगलवार को चांदी की कीमत में बड़ा उलटफेर हुआ। एमसीएक्स पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी में सुबह जहां तेजी आई तो दोपहर होते-होते इसमें गिरावट आ गई। यह गिरावट करीब डेढ़ घंटे रही और उसके बाद फिर इसमें तेजी आई। शाम करीब 4 बजे यह 1,131 रुपये की तेजी के साथ 2,70,101 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।