रिजवान से पहले कई बल्लेबाज हुए रिटायर्ड आउट
रिजवान इस साल ‘रिटायर्ड आउट’ होने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड की सुपर स्मैश प्रतियोगिता में टिमोथी प्रिंगल, जेवियर बेल और जीत रावल को यह अनचाहा अनुभव हुआ था। वहीं, SA20 लीग में रोस्टन चेज और BBL में ही निक मैडिनसन भी ‘रिटायर्ड आउट’ हो चुके हैं।
| मोहम्मद रिजवान | मेलबर्न रेनेगेड्स | सिडनी थंडर | 23 गेंदों में 26 |
| टिमोथी प्रिंगल | नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स | कैंटरबरी | 12 गेंदों में 5 |
| रोस्टन चेस | प्रिटोरिया कैपिटल्स | डरबन सुपर जायंट्स | 15 गेंदों में 24 |
| जीत रावल | नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स | ओटागो | 28 गेंदों में 23 |
| जेवियर बेल | नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स | ओटागो | 13 गेंदों में 9 |
| निक मैडिन्सन | सिडनी थंडर | होबार्ट हरीकेन्स | 26 गेंदों में 30 |
लगातार हो रहे फ्लॉप
मेलबर्न रेनेगेड्स ने रिजवान पर काफी भरोसा जताया था और उन्हें भारी कीमत पर खरीदा था। लेकिन आठ मैचों में उन्होंने सिर्फ 167 रन बनाए हैं, वो भी 100 से थोड़े से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से। इन आठ मैचों में उन्होंने सिर्फ एक छक्का लगाया है। ऐसा लगता है कि रिजवान को ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर खेलने में काफी मुश्किल हो रही है। सिडनी थंडर के खिलाफ मैच में उनका गुस्सा साफ दिखा, जिसके बाद कप्तान सदरलैंड ने उन्हें ‘रिटायर्ड आउट’ करने का फैसला लिया। यह फैसला रिजवान के बीबीएल करियर के अंत का संकेत हो सकता है।
पाकिस्तान के लिए रिजवान वनडे और टेस्ट में पहली पसंद विकेटकीपर हैं, लेकिन टी20 फॉर्मेट में ऐसा नहीं है। एशिया कप की टीम से बाहर होने के बाद से ही चयनकर्ता उन्हें नजरअंदाज कर रहे थे। BBL उनके लिए खुद को साबित करने का एक मौका था, लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें पाकिस्तान की T20 वर्ल्ड कप की प्रोविजनल टीम में भी जगह नहीं मिली है। इससे उनके T20 इंटरनेशनल करियर के दरवाजे भी बंद हो सकते हैं।














