• Business
  • धरा रह गया ट्रंप का टैरिफ! चीन ने बनाया एक्सपोर्ट का रेकॉर्ड, ट्रेड सरप्लस पहली बार $1 ट्रिलियन के पार

    नई दिल्ली: चीन का ट्रेड सरप्लस पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकडों के मुताबिक बीते साल यानी 2025 में लगभग 1.2 ट्रिलियन डॉलर रहा जो पिछले साल की तुलना में 20% अधिक है। इस दौरान टैरिफ के कारण अमेरिका को चीन का एक्सपोर्ट कम हुआ लेकिन


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: चीन का ट्रेड सरप्लस पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकडों के मुताबिक बीते साल यानी 2025 में लगभग 1.2 ट्रिलियन डॉलर रहा जो पिछले साल की तुलना में 20% अधिक है। इस दौरान टैरिफ के कारण अमेरिका को चीन का एक्सपोर्ट कम हुआ लेकिन दूसरे देशों को बढ़ गया। चीन का निर्यात में 2024 की तुलना में 5.5% बढ़कर 3.77 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। वहीं, आयात 2.58 ट्रिलियन डॉलर पर स्थिर रहा। साल 2024 में चीन का ट्रेड सरप्लस 992 अरब डॉलर था।

    दिसंबर 2025 में चीन के निर्यात में पिछले वर्ष की तुलना में 6.6% की बढ़ोतरी हुई। यह अर्थशास्त्रियों के अनुमानों से बेहतर था। आयात में भी 5.7% की वृद्धि देखी गई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल चीन पर भारी टैरिफ लगाया था। इससे अमेरिका को निर्यात में भारी गिरावट आई। लेकिन चीन ने दक्षिण अमेरिका, दक्षिण पूर्व एशिया, अफ्रीका और यूरोप जैसे अन्य बाजारों को निर्यात बढ़ाकर इसकी भरपाई कर ली।

    चीन पर रहम, भारत पर सितम… टैरिफ को लेकर अमेरिका का रवैया अलग-अलग क्यों?

    कैसे बढ़ा निर्यात?

    2025 में चीन का अमेरिका को निर्यात 20% गिर गया लेकिन अफ्रीका को निर्यात में 26% की वृद्धि हुई। इसी तरह दक्षिण पूर्व एशियाई देशों को चीन का निर्यात 13%, यूरोपीय संघ को 8% और लैटिन अमेरिका को 7% बढ़ गया। कंप्यूटर चिप्स और अन्य उपकरणों की मजबूत वैश्विक मांग ने चीन के निर्यात को बढ़ावा दिया। इसके अलावा कार निर्यात में भी पिछले साल वृद्धि देखी गई। जानकारों का कहना है कि इस साल चीन के निर्यात में करीब 3 फीसदी बढ़ोतरी होगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।