अब आमिर खान का वीडियो वायरल हो रहा है। उनके बयान ने एक बार फिर से महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर हुए विवाद पर बहस छेड़ दी है। कुछ लोगों ने इस स्थिति को मजाकिया बताया, क्योंकि महाराष्ट्र के नागरिक को अपना मैसेज हिंदी में दोहराने के लिए कहा जा रहा था। वहीं, कुछ अन्य लोगों का कहना था कि आमिर हिंदी फिल्मों में काम करते हैं, इसलिए उन्हें हिंदी में बोलने में संकोच नहीं करना चाहिए था।
आमिर खान का वीडियो
यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन
आमिर के वीडियो पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन हैं। एक ने कहा, ‘ओ तेरी, लोग कटाक्ष नहीं समझ पाए।’ दूसरे ने बोला, ‘हिंदी से घर चलता है।’ एक और ने कहा, ‘उन्होंने व्यंग्य कसा है।’ एक और ने पूछा, ‘तो फिर हिंदी मूवी क्यों बनाई है।’ एक और यूजर ने नाराज होकर कहा, ‘उन्हें बोलो कि अब मराठी में मूवी बनाएं।’
क्यों हुआ विवाद?
मालूम हो कि महाराष्ट्र में मराठी और हिंदी भाषा को लेकर माहौल काफी संवेदनशील है। चुनाव के समय ये मुद्दा और ज्यादा गरम है। कई लोग चाहते हैं कि महाराष्ट्र में मराठी राज्य भाषा है तो यहां रहने वाले लोग मराठी बोलें और इसे सम्मान दें। कुछ लोगों को जबरदस्ती मराठी बोलने पर मजबूर भी किया गया, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए थे।
44 की उम्र में सीखी मराठी
आमिर ने खुद बताया था कि उन्होंने 44 साल की उम्र में मराठी भाषा सीखी है। इससे उन्हें अपनी राज्यभाषा समझने में मदद मिली है।
देश छोड़कर जाने की कही थी बात
साल 2015-16 की बात है, जब आमिर खान ने एक इवेंट में कहा था कि देश में बढ़ती असहिष्णुता को देखकर उन्हें चिंता हो रही है। घर पर पत्नी (अब एक्स वाइफ) किरण राव से बात करते हुए कहा था कि क्या हमें भारत छोड़ देना चाहिए? आमिर के इस बयान पर बवाल मच गया था और उनकी आलोचना हुई थी कि अगर उन्हें देश में रहने में असहजता है तो यहां से चले जाएं। फिर आमिर ने सफाई दी और कहा कि वे भारत नहीं छोड़ना चाहते हैं।
आमिर खान की अपकमिंग मूवीज
‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद आमिर प्रोडक्शन में भी हाथ आजमा रहे हैं। स्पाई कॉमेडी ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ 16 जनवरी को रिलीज हो गई है। उनके बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की ‘एक दिन’ 1 मई को आएगी। लोकेश कनगराज के साथ एक सुपरहीरो फिल्म है। राजकुमार हिरानी के साथ दादा साहब फाल्के की बायोपिक है।













