• Entertainment
  • प्रिया सचदेव ने मांगे करिश्मा-संजय के डिवोर्स सेटलमेंट के कागज, संपत्ति विवाद के बीच SC में याचिका

    फेमस बिजनेसमैन संजय कपूर की तीसरी बीवी प्रिया सचदेवा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच हुए तलाक मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां मांगी हैं। उन्होंने दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते, शर्तों, बच्चों की कस्टडी से जुड़े सारे डॉक्युमेंट्स मांगे हैं,


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    फेमस बिजनेसमैन संजय कपूर की तीसरी बीवी प्रिया सचदेवा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच हुए तलाक मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां मांगी हैं। उन्होंने दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते, शर्तों, बच्चों की कस्टडी से जुड़े सारे डॉक्युमेंट्स मांगे हैं, जिसमें ये भी जिक्र होगा कि एलिमनी दी गई थी या नहीं। अगर हां तो करिश्मा को कितनी एलिमनी मिली थी! इस अर्जी की सुनवाई 16 जनवरी 2026, शुक्रवार को होगी।

    दरअसल, प्रिया सचदेवा ने अपनी याचिका में मांग की है कि उन्हें तलाक याचिका के पूरे दस्तावेज, कोर्ट में दाखिल सभी कागजात, सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश और खासतौर पर दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराई जाएं।

    बेंच करेगी विचार

    इस मामले पर जस्टिस एएस चंदूरकर की चेंबर बेंच विचार करेगी कि प्रिया कपूर को ये गोपनीय दस्तावेज दिए जाएं या नहीं। वहीं, प्रिया कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में दायर आवेदन में मांग की है कि उन्हें तलाक याचिका के सभी दस्तावेज, कोर्ट में दाखिल दस्तावेज, सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश और खास तौर पर सेटलमेंट यानी समझौते की प्रमाणित प्रतियां दी जाएं।

    संपत्ति को लेकर विवाद

    यह मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि संजय कपूर का निधन 2025 में हुआ था। उनकी मौत के बाद संपत्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। करिश्मा के बच्चों ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर संजय की वसीयत पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि वसीयत में हेराफेरी की गई है और प्रिया ने पूरी संपत्ति अपने नाम करने की कोशिश की।

    संजय कपूर की तीन शादी

    बता दें कि संजय कपूर की तीन बार शादी हुई थी। बिजनेसमैन ने पहली शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से की थी। यह शादी चार साल तक चली थी। वहीं, दूसरी शादी उन्होंने करिश्मा कपूर से की थी। इससे दोनों के दो बच्चे, समायरा और कियान हैं। 2014 में करिश्मा और संजय ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी। 2016 में उनका तलाक हो गया था, और तीसरी शादी संजय ने प्रिया सचदेव से की थी। संजय और प्रिया का एक बेटा, अजारियस है। वहीं, संजय ने सफीरा चटवाल को गोद लिया था, जो प्रिया सचदेव कपूर की पहले पति विक्रम चटवाल से हुई बेटी थी। संजय कपूर की मौत के बाद उनकी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद शुरू हो गया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।