• Business
  • रेकॉर्ड पर पहुंचा एशिया के इस देश का गोल्ड रिजर्व, अमेरिका और भारत से दोस्ती, चीन से दुश्मनी

    नई दिल्ली: जापान का गोल्ड रिजर्व बीते साल 120 अरब डॉलर के रेकॉर्ड पहुंच गया है। साल 2024 की तुलना में इसमें 60% तेजी आई है। हालांकि इस दौरान जापान ने ज्यादा सोना नहीं खरीदा है लेकिन सोने की कीमत में आई तेजी के कारण ऐसा हुआ। अब देश की कुल फॉरेक्स में सोने की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: जापान का गोल्ड रिजर्व बीते साल 120 अरब डॉलर के रेकॉर्ड पहुंच गया है। साल 2024 की तुलना में इसमें 60% तेजी आई है। हालांकि इस दौरान जापान ने ज्यादा सोना नहीं खरीदा है लेकिन सोने की कीमत में आई तेजी के कारण ऐसा हुआ। अब देश की कुल फॉरेक्स में सोने की हिस्सेदारी 9% पहुंच गई है। सोने की कीमत में 2022 की तुलना में यह दोगुनी हो चुकी है। इसी तरह देश का फॉरेक्स रिजर्व 1.17 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुका है जो 2021 के बाद सबसे अधिक है।

    इसके साथ ही देश की कुल रिजर्व एसेट्स 1.37 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुकी है। यह आंकड़ा 2021 के बाद सबसे अधिक है। इतना ही नहीं अमेरिका के सरकारी बॉन्ड्स में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी इसी देश की है। यूएस ट्रेजरी में जापान की होल्डिंग 1.2 ट्रिलियन डॉलर है। हाल में भारत, चीन, ब्राजील और सऊदी अरब समेत कई देशों ने यूएस ट्रेजरी में अपनी होल्डिंग्स कम की है जबकि सोने में निवेश बढ़ाया है। लेकिन जापान ने अमेरिका के सरकारी बॉन्ड्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

    हरियाणा से कम एरिया और उत्तराखंड से कम आबादी… फिर भी भारत से बड़ा है इस देश का फॉरेक्स रिजर्व

    जापान का रिजर्व

    चीन के बाद जापान के पास सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार है। चीन के पास 3.682 ट्रिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है। इस लिस्ट में स्विट्जरलैंड (927 अरब डॉलर) तीसरे और भारत (662 अरब डॉलर) चौथे नंबर पर है। रूस, हॉन्ग कॉन्ग, सऊदी अरब, साउथ कोरिया, जर्मनी और सिंगापुर भी टॉप 10 में हैं। सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व के मामले में अमेरिका (8,133 टन) पहले नंबर पर है। उसके बाद जर्मनी (3,350 टन), इटली (2,452 टन), फ्रांस (2,437 टन), रूस (2,330 टन), चीन (2,304 टन), स्विट्जरलैंड (1,040 टन), भारत (880 टन), जापान (846 टन), तुर्की (641 टन) और नीदरलैंड (612 टन) का नंबर है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।