• Entertainment
  • पवन सिंह और महिमा लेंगे सात फेरे? तीसरी शादी पर बोले पावर स्टार- चाहने वालों ने कार्ड भी छपवा दिए

    भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां एक तरफ दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक और एलिमनी की लड़ाई चल रही है, तो वहीं दूसरी ओर एक्टर की तीसरी शादी की खबरें भी आ रही हैं। दावा किया जा रहा


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 17, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां एक तरफ दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक और एलिमनी की लड़ाई चल रही है, तो वहीं दूसरी ओर एक्टर की तीसरी शादी की खबरें भी आ रही हैं। दावा किया जा रहा है पवन सिंह को-एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ शादी करने वाले हैं। अब इन अफवाहों पर पवन सिंह ने रिएक्ट किया है और तीसरी शादी के बारे में बात की है।

    मालूम हो कि हाल ही पवन सिंह का 40वां बर्थडे था, जिसे उन्होंने फैंस और को-एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ मनाया था। पवन सिंह ने महिमा का हाथ पकड़कर केक काटा और उनकी उंगली पर लगा केक भी खाया था। जिस तरह से दोनों साथ थे, उनका बॉन्ड देख कहा जाने लगा था कि वो शादी करने वाले हैं। अब पवन सिंह ने तीसरी शादी का सच बताया है।

    तीसरी शादी की अफवाहों पर यह बोले पवन सिंह

    पवन सिंह ने तीसरी शादी और महिमा सिंह के बारे में पूछे जाने पर ‘रिपब्लिक भारत’ से बातचीत में बताया। उनसे पूछा गया, ’10 दिन पहले आपका जन्मदिन था 5 जनवरी को। एक वीडियो बड़ा सामने आया था उससे। बहुत सारे सवाल उठे। कई बातें कही गईं। सबने बोला कि तीसरी शादी करने वाले हैं पवन सिंह। बता दीजिए क्या था। तो पवन सिंह बोले, ‘इसके पहले वाला आपको नहीं पता है क्या? 5 जनवरी से पहले तो कार्ड भी छप गया था। हमारे करोड़ों-अरबों चाहने वाले हैं। उसमे से हमारे इक्का-दुक्का भी चाहने वाले हैं ना, जो कार्ड भी छाप दिए थे। शादी का स्थान भी तय कर दिए थे कि मुंबई में शादी हो रहा है। लेकिन पवन सिंह को पता नहीं था।

    महिमा सिंह संग जोड़ा जा रहा नाम, कौन हैं ये?

    यानी पवन सिंह ने साफ कर दिया है कि उनकी कोई तीसरी शादी नहीं हो रही है और जो बातें कही जा रही थीं, वो सब अफवाहें थीं। मालूम हो कि महिमा सिंह भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस हैं। वह पवन सिंह के साथ काम कर चुकी हैं और इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हैं। कुछ समय पहले महिमा ने पवन सिंह के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिनसे उनके अफेयर की खबरों को हवा मिली थी।

    पवन सिंह की पहली दो शादी, पहली पत्नी का सुसाइड, दूसरी संग तलाक

    पवन सिंह की बात करें, तो उनकी पहली शादी साल 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था। बताया जाता है कि शादी के बाद पवन सिंह काम में काफी ज्यादा बिजी हो गए थे और नीलम को वक्त नहीं दे पाते थे। इसके कारण नीलम अकेलेपन और डिप्रेशन में घिर गईं और सुसाइड कर लिया। हालांकि, असल वजह कभी सामने नहीं आ पाई। पहली पत्नी नीलम की मौत से पवन सिंह बुरी तरह टूट गए थे। किसी तरह उन्होंने खुद को संभाला और साल 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की। लेकिन कुछ ही महीनों बाद पवन सिंह और ज्योति के बीच मतभेद शुरू हो गए और झगड़े होने लगे।

    ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर लगाए थे गंभीर आरोप

    ज्योति ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिनमें जबरन अबॉर्शन करवाने और जान से मारने की धमकी जैसे भी आरोप शामिल हैं। साल 2021 में ज्योति सिंह ने पति पवन सिंह से तलाक के लिए आरा की कोर्ट में अर्जी दी थी। पवन सिंह का नाम एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ भी जुड़ा है। दोनों का रिलेशनशिप कई साल तक रहा था। यह पवन की दूसरी शादी से पहले की बात है। लेकिन कुछ समय बाद पवन और अक्षरा सिंह का तलाक हो गया और एक्टर ने 2018 में ज्योति सिंह से शादी कर ली।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।