इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीर में बच्ची के नन्हे हाथ उसके माता-पिता के हाथों को थामे हुए हैं और इसमें बच्ची का चेहरा नहीं दिख रहा है। कैप्शन में लिखा है, ‘हाथ जोड़कर और दिल से हम अपने सबसे बड़े आशीर्वाद, पार्वती पॉल राव का परिचय कराते हैं।’
राजकुमार राव की बेटी का नाम
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी बेटी का नाम पार्वती रखा है, जो भगवान शिव की पत्नी थीं। इस नाम का अर्थ है शक्ति, कृपा और भक्ति। जबकि पॉल और राव पत्रलेखा और राजकुमार के सरनेम हैं। घोषणा होते ही फिल्म इंडस्ट्री से प्यार की बाढ़ आ गई है।
राजकुमार राव और पत्रलेखा की बेटी का जन्म
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने नवंबर 2025 में अपनी बेटी का स्वागत किया। कपल ने एक पोस्ट में बताया कि उनकी नन्ही राजकुमारी का जन्म उनकी चौथी शादी की सालगिरह के मौके पर हुआ है। राजकुमार और पत्रलेखा ने लिखा, ‘हम बेहद खुश हैं। भगवान ने हमें एक प्यारी सी बेटी का आशीर्वाद दिया है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी चौथी शादी की सालगिरह पर भगवान का दिया सबसे बड़ा आशीर्वाद।’
राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी
राजकुमार राव और पत्रलेखा की प्रेम कहानी बॉलीवुड की सबसे सुंदर कहानियों में से एक है। यह कपल एक दशक से भी अधिक समय से एक-दूसरे को जानता है। राजकुमार ने खुद बताया है कि जब उन्होंने पत्रलेखा को उनके एक ऐड में देखा था, तभी उन्हें लगा था कि यही उनकी जीवनसाथी हैं। दोनों की मुलाकात 2014 में फिल्म ‘सिटी लाइट्स’ के सेट पर हुई थी। अक्टूबर 2021 में राजकुमार ने पत्रलेखा के सामने घुटनों पर बैठकर उन्हें शादी का प्रपोजल दिया। एक महीने बाद, 15 नवंबर को चंडीगढ़ में दोनों ने शादी कर ली।













