• Sports
  • IND vs NZ: मिचेल के बाद ग्लेन फिलिप्स ने भी ठोकी सेंचुरी, टीम इंडिया के गेंदबाजों का बुरा हाल कर दिया

    इंदौर: डैरेल मिचेल के बाद न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने भी भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक ठोक दिया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इंदौर: डैरेल मिचेल के बाद न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने भी भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक ठोक दिया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही लेकिन पहले डैरेल मिचेल और फिर ग्लेन फिलिप्स के बल्ले से शतक निकला।

    फिलिप्स का वनडे में दूसरा शतक

    दाएं हाथ के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड के लिए 5वें नंबर पर उतरे। उन्होंने 83 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। 8 चौके और 3 छक्कों से वह शतक तक पहुंचे। यह वनडे में उनका दूसरा शतक है। फिनिशर की भूमिका में खेलने वाले फिलिप्स ने इससे पहले पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ 106 रनों की पारी खेली थी। इस मुकाबले में भी वह 106 रन बनाकर आउट हुए।

    भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने ग्लेन फिलिप्स का विकेट लिया। केएल राहुल ने उनका कैच लपका। फिलिप्स ने 88 गेंदों का सामना किया और 9 चौकों के अलावा तीन छक्के मारे। उन्होंने डैरेल मिचेल के साथ बेहतरीन साझेदारी बनाई। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 186 गेंदों पर 219 रन जोड़े। यह न्यूजीलैंड के लिए भारत में किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है।

    न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब थी

    इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर में हेनरी निकोलस आउट हो गए। दूसरे ओवर में डेवोन कॉन्वे का विकेट गिर गया। इसके बाद 58 पर विल यंग भी आउट हो गए। यहां से ग्लेन फिलिप्स ने डैरेल मिचेल के साथ मिलकर पारी को संभाला। शुरुआत में फिलिप्स काफी संभलकर खेल रहे थे। उन्होंने अपना पहला चौका लगाने के लिए 37 गेंद ले लीं। यह वनडे में पहली बाउंड्री के लिए उनके द्वारा ली गई सबसे ज्यादा गेंद भी है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।