• National
  • आज का मौसम 19 जनवरी 2026: दिल्ली सहित 10 राज्यों में भीषण सर्दी का अलर्ट , इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा, वेदर अपडेट

    नई दिल्ली: उत्तर भारत में आज (19 जनवरी) से ठंड और बढ़ने वाली है। इसकी वजह यह है कि दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस तेजी से उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक इन सिस्टम्स से आने वाले पूरे हफ्ते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र प्रभावित होने की उम्मीद है, जिससे 23 जनवरी तक


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: उत्तर भारत में आज (19 जनवरी) से ठंड और बढ़ने वाली है। इसकी वजह यह है कि दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस तेजी से उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक इन सिस्टम्स से आने वाले पूरे हफ्ते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र प्रभावित होने की उम्मीद है, जिससे 23 जनवरी तक कुछ जगहों पर भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

    मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हवाएं ऐसी दिशा में चल रही हैं, जिससे ठंड बढ़ेगी। 19 जनवरी को ठंड बढ़ सकती है और इसकी वजह यह है कि पश्चिमी हवाएं सही दिशा में चल रही हैं। इस बदलाव का असर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार पर पड़ेगा, जहां न्यूनतम तापमान आज के मुकाबले ‘थोड़ा कम’ रहने की उम्मीद है। IMD का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। आज उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

    हिमाचल, उत्तराखंड, कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम?

    मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अभी भी कोहरा दिख सकता है। राजधानी दिल्ली में सुबह के समय कई जगहों पर आसमान में हल्के बादल छाए रहने, मध्यम कोहरा और कुछ इलाकों में घना कोहरा रहने की उम्मीद है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

    इन इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना

    उत्तर में जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी का अनुमान है। बताया जा रहा है कि गिलगिट से लद्दाख तक ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी की संभावना है। इस बीच 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की बहुत ज्यादा संभावना है।

    आपके शहर में आज कितना रहेगा तापमान?

    शहर अधिकतम तापमान (19 जनवरी) न्यूनतम तापमान (19 जनवरी)
    दिल्ली 21°C 09°C
    मुंबई 27°C 21°C
    कोलकाता 26°C 15°C
    चेन्नई 28°C 21°C
    लखनऊ 22°C 12°C
    पटना 19°C 11°C
    रांची 26°C 12°C
    जयपुर 23°C 12°C
    भोपाल 24°C 12°C
    शिमला 13°C 03°C
    नैनीताल 17°C 06°C

    दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

    दिल्ली में जहरीली धुंध और घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हवा की गुणवत्ता इतनी खराब हो गई है कि प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच सकता है। पूरी राजधानी जहरीले स्मॉग की मोटी चादर से ढंक सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने शहर के कई हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के डेटा के अनुसार दिल्ली के सफदरजंग में मुख्य मौसम स्टेशन पर शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है, जबकि आयानगर में यह 4.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। कई अन्य जगहों पर भी तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे तक पहुंच रहा है।

    उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

    उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। धूप निकलने के बाद दिन के तापमान में भी वृद्धि होती दिख रही है। वहीं, रात को भी ठंडक में कुछ कमी आती दिख रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। अगर यह शुरू होता है तो पश्चिमी विक्षोभ का असर गुजरने के बाद एक बार फिर लोगों को ठिठुरन वाली ठंड का अहसास होगा। लखनऊ में मौसम बदलता दिख रहा है। दिन में आसमान साफ होगा और धूप निकलने से अधिकतम तापमान के 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।