शुभमन गिल की कप्तानी में दोनों सीरीज हारे
शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम अभी तक खेले अपने दोनों सीरीज में हार गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा को हटाकर गिल की कप्तानी की जिम्मेदारी मिली थी। ऑस्ट्रेलिया में टीम तीन मैचों की सीरीज 2-1 से हार गई थी। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत मिली तो उसमें गिल इंजरी की वजह से नहीं खेल पाए थे। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके वापस लौटते ही भारत सीरीज हार गया।
रोहित शर्मा ने लगातार 8 मैच जीते थे
रोहित शर्माकी कप्तानी में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता था। उसके बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने अपने सभी 5 मैच जीते थे। उससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। यानी जब गिल को कप्तानी मिली तो भारत ने अपने पिछले 8 वनडे मुकाबले जीते थे। उनकी कप्तानी में टीम 6 मैचों में 4 हार चुकी है।
कप्तानी में गिल का औसत 30 से भी कम
शुभमन गिल अपनी कप्तानी में बल्ले से भी कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। वनडे में उन्होंने अभी तक भआरत के लिए 61 मैचों में 55.71 की औसत से 2953 रन बनाए हैं। इसमें 8 शतक शामिल हैं। कप्तान बनने के बाद 6 मैचों में उनके 29.66 की औसत से 178 रन है। इसमें एक भी शतक शामिल नहीं है।













