• Sports
  • विश्व कप के बाद टीम में आएंगे और कप्तान बनेंगे, भारत के अगले टी20 कप्तान को लेकर बड़ी भविष्यवाणी

    नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। गिल वनडे और टेस्ट में भारत के कप्तान हैं। टी20 में वह उपकप्तान के पद पर थे। उन्हें इस फॉर्मेट में भी अगला कप्तान माना जा रहा था। लेकिन चयनकर्ताओं ने विश्व कप की टीम


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 21, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। गिल वनडे और टेस्ट में भारत के कप्तान हैं। टी20 में वह उपकप्तान के पद पर थे। उन्हें इस फॉर्मेट में भी अगला कप्तान माना जा रहा था। लेकिन चयनकर्ताओं ने विश्व कप की टीम से ही बाहर कर दिया। एशिया कप से टी20 में वापसी के बाद वह लगातार फेल हो रहे थे और अंत में उन्हें टीम से ड्रॉप करने का फैसला लिया गया।

    माइकल क्लार्क ने गिल को लेकर क्या कहा?

    ऑस्ट्रेलिया के विश्व चैंपियन कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि शुभमन गिल भारतीय टी20 टीम में वापसी कर सकते हैं और भविष्य में कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं। बियॉन्ड क्रिकेट पॉडकास्ट में बोलते हुए क्लार्कर ने कहा, ‘शुभमन गिल अभी भी कप्तानी के दावेदार हैं। मुझे नहीं लगता कि कुछ ज्यादा बदला है। स्क्वाड एक निश्चित समय तक घोषित करना था औऱ वह उतनी अच्छी बैटिंग नहीं कर रहे थे जितना चाहते थे। भारत के पास ओपनिंग में काफी विकल्प है।

    सिर्फ विश्व कप से ही बाहर हैं गिल

    माइकल क्लार्क के अनुसार शुभमन गिल सिर्फ विश्व कप से ही बाहर हुए हैं। क्लार्क ने कहा- वह इस समय टीम के कप्तान नहीं हैं, इसलिए मुझे लगता है कि बाहर करने का फैसला लिया गया। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैचों को विश्व कप के वॉर्मअप की तरफ लेकर उसमें वह करने की कोशिश करें जो विश्व कप में करना चाहते हैं। गिल के फॉर्म को लेकर सवाल थे। उन्होंने विश्व कप में उन्हें लेकर यह फैसला किया।

    कप्तानी मिल जाए तो आश्चर्य की बात नहीं

    टी20 विश्व कप 2026 के बाद माइकल क्लार्क के अनुसार शुभमन गिल टीम में वापसी करने के साथ ही कप्तान की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। उन्होंने आगे कहा- मुझे लगता है कि विश्व कप के बाद वह न केवल टीम में वापस आएंगे बल्कि वह कप्तानी भी संभालेंगे तो आपको आश्चर्य नहीं होना चाहिए। वह एक कमाल के खिलाड़ी हैं। सिर्फ इस समय अपना बेस्ट प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि शुभमन गिल के साथ आगे बढ़ने में कोई समस्या है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।