ग्लोबल टाइम्स ने क्या लिखा
ग्लोबल टाइम्स ने ग्राफिक शेयर कर लिखा, “वाह.. भारत के नागरिक अपने देश के भविष्य को लेकर सबसे ज़्यादा कॉन्फिडेंट हैं! भारत में 73% बनाम अमेरिका में 21% और UK में 9%..।” सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए ग्लोबल टाइम्स के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है।
इप्सोस ग्लोबल के सर्वे में भी भारत अव्वल
इप्सोस ग्लोबल एडवाइजर के ‘व्हाट वरीज़ द वर्ल्ड’ सर्वे के दिसंबर एडिशन के अनुसार, भारत दुनिया के सबसे आशावादी देशों में से एक बनकर उभरा है, जो कई वैश्विक और घरेलू चुनौतियों के बावजूद लोगों के बढ़ते भरोसे को दिखाता है। 30 देशों में किए गए इस मासिक सर्वे से पता चलता है कि लगभग दस में से छह भारतीयों (62 प्रतिशत) का मानना है कि उनका देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, जो नवंबर से तीन प्रतिशत ज्यादा है।












