• International
  • पाकिस्तान को मिला काले सोने का खजाना, मालामाल होगा मुनीर का देश, एक महीने में तीसरी खोज

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के हाथ काले सोने का खजाना हाथ लगा है। देश ने सरकारी कंपनी ऑयल एंड गैस डेवलमेंट कंपनी लिमिटेड (OGDCL) ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तेल और गैस के नए भंडार मिलने की घोषणा की है। कंपनी पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज को दिए गए नोटिस में OGDCL ने इसकी जानकारी दी है। इसने बताया


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के हाथ काले सोने का खजाना हाथ लगा है। देश ने सरकारी कंपनी ऑयल एंड गैस डेवलमेंट कंपनी लिमिटेड (OGDCL) ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तेल और गैस के नए भंडार मिलने की घोषणा की है। कंपनी पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज को दिए गए नोटिस में OGDCL ने इसकी जानकारी दी है। इसने बताया कि कोहाट जिले में स्थित उसके बरागजई कुएं से अब रोजाना 3100 बैरल कच्चा तेल का उत्पादन कर रहा है। इसके साथ ही 81.5 लाख क्यूबिक पीट प्राकृतिक गैस भी निकाली जा रही है।

    एक महीन में तीसरी खोज

    एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान ने बताया कि कुएं से 32/64 इंच चोक के जरिए 3010 पाउंड प्रति वर्ग इंज गेज के वेलहेड फ्लोइंग प्रेशर पर उत्पादन किया गया। OGDCL ने इसे एक महीने के अंदर बरागजई कुएं में तीसरी खोज बताया है। इसी महीने की शुरुआत में दत्ता फॉर्मेशन से खोज की खबरें आई थीं, जबकि पहली खोज की घोषणा पिछले महीने की गई थी।

    पाकिस्तान के तेल उत्पादन में बढ़ोतरी

    एक महीने के अंदर तीन खोजों से पाकिस्तान के रोजाना तेल उत्पादन में 9480 बैरल की बढ़ोतरी हुई है। यह पाकिस्तान के घरेलू कच्चे तेल उत्पादन का लगभग 14.5 प्रतिशत है, जो अभी लगभग 66000 बैरल प्रति दिन है। ODGCL ने एक बयान में कहा कि यह खोज घरेलू संसाधनों के जरिए ऊर्जा की सप्लाई और डिमांड के अंतर को कम करने में मदद करेगी और देश के हाइड्रोकार्बन भंडार में इजाफा करेगी।

    पाकिस्तान में यह खोज ऐसे समय में हुई है, जब देश आर्थिक संकट के बीच घरेलू तेल और गैस उत्पादन को बढ़ाने और महंगे आयात पर निर्भरता कम करने के प्रयासों को तेज कर रहा है। इसी के तहत पिछले साल के आखिर में पाकिस्तान ने स्थानीय निजी और सरकारी कंपनियों के साथ तेल और गैस की खोज के लिए पांच डील साइन की थीं, जो तीन ऑफशोर और दो ऑनशोर ब्लॉक विकसित करेंगी। नवंबर 2025 में पाकिस्तान सरकार ने 40 ऑफशोर ब्लॉकों की नीलामी की। उसे चार कंसोर्टिया से 23 बोलियां मिलीं। चारों कंसोर्टिया ने ब्लॉक के विकास के खोज वाले फेज के लिए 8 करोड़ डॉलर के निवेश का वादा किया है। आगे के चरणों में जाने पर यह निवेश 1 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।